मेरठ के गंगानगर थाना इलाके के मवाना रोड रक्षापुरम सेक्टर-4 स्थित घर में सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह और उनकी पत्नी संतोष के शव फंदे पर लटके मिलने के बाद पुलिस गहनता से जांच कर रही है। दंपती के शव पंखे के एक ब्लेड पर दुपट्टे के दो छोर से लटके हुए थे। संतोष के पैर स्टूल को छू रहे थे। पुलिस और फोरेंसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच पड़ताल की व साक्ष्य जुटाए। डीवीआर व सीडीआर की मदद से पुलिस जांच में जुटी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से दंपती की मौत की पुष्टि हुई है।
2 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी के शवों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, दंपती का इकलौता बेटा संदीप, पत्नी रविता व बच्चों के साथ कुछ दूरी पर स्थित गंगाधाम कॉलोनी में रहता है। घरेलू सहायिका ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी और पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद संदीप व रविता दोनों मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
3 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा लल्लू सिंह की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशिक्षु आईपीएस बजरंग प्रसाद और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने आत्महत्या करने का कोई कारण नहीं बताया। पड़ोसियों व रिश्तेदारों का कहना था कि लल्लू सिंह व्यवहार कुशल थे। वह रोजाना सुबह पत्नी के साथ सुबह घूमने जाते थे।
4 of 13
संतोष की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम को संतोष दूध लेने जाती थीं। पड़ोसियों ने उन्हें कभी परेशान नहीं देखा। दंपती के इस कदम से पड़ोसी व रिश्तेदार हैरत में थे। हालांकि घटना के बाद घरेलू विवाद में जान देने की भी चर्चा रही। दंपती के घर से 50 मीटर की दूरी पर मेडा वीसी का आवास भी है।
5 of 13
सेवानिवृत्त दरोगा और पत्नी की खुदकुशी के मामले में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौंकाने वाला था कमरे का दृश्य...उठे सवाल
दंपती के कमरे का दृष्य चौंकाने वाला था। दो दुपट्टों को गांठ बांधकर जोड़ा हुआ था। एक छोर पर लल्लू सिंह और दूसरे पर संतोष लटके हुए थे। दंपती के शव पंखे के जिस ब्लेड पर लटके हुए थे। दोनों शव के वजन से वह ब्लेड अधिक नहीं मुड़ा था। उनके नीचे रखा स्टूल भी गिरा नहीं था बल्कि उस पर संतोष के पैर थे।