चर्चित दीपक त्यागी हत्या मामले में समाज सेवी मुखिया गुर्जर ने कहा कि पुलिस प्रशासन उनकी मांग पूरी नहीं करता तो वह खुद हत्यारों से बदला लेंगे। इस दौरान भाजपा सरकार, मंत्री दिनेश खटीक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। दीपक को इंसाफ दिलाने के लिए 36 बिरादरी के लोग एक साथ रहेंगे।
मेरठ दीपक हत्याकांड: खुद बदला लेने का एलान, भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी, जल्द होगी महापंचायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना रोका, मंत्री-पूर्व विधायक पहुंचे
डीएम-एसएसपी के आश्वासन के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीण शांत हो गए। धरना खत्म करने पर सहमति बन गई। तभी कुछ लोग वहां पर पहुंचे और बोले कि मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी आ रहे है। धरना रोका गया और लोग इंतजार में बैठ गए। मंत्री और पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि पीड़ित पिता को मुख्यमंत्री से मुलाकात कराएंगे।
ग्रामीणों ने कहा कि फोन पर मुख्यमंत्री से बात करा दो। मंत्री ने कहा कि फोन पर बात नहीं होगी। जिस पर कुछ लोगों ने नारेबाजी की। धरने प्रदर्शन पर भाजपा नेता अजित सिंह, रालोद नेता नरेंद्र खजूरी, पुजारी श्रीयति सूर्यनंद सरस्वती, विहिप नेता दीपक त्यागी, राकेश त्यागी, निशी त्यागी अन्य लोग मौजूद रहे।
मेरठ पुलिस पर भरोसा नहीं, एसपी बागपत से कराओ जांच
ग्रामीणों ने डीएम से कहा कि मेरठ पुलिस पर भरोसा नहीं। गलत खुलासा किया और पीड़ित परिवार की भावना को ठेस पहुंचाई। वारदात करने वालों से मेरठ पुलिस की सेटिंग होना बताकर ग्रामीणों ने एसपी बागपत नीरज जादौन से जांच करने की मांग की।
ग्रामीण बोले, जब तक सीबीआई या एनआईए से जांच के आदेश नहीं होते, तब तक एसपी बागपत से जांच कराओं। मेरठ पुलिस असली हत्यारों को बचाने में लगी है। फ्रिज में कटे हुए सिर को गढ्ढे से बरामद होने की झूठी कहानी बना रही है। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है। खुलासा करने वाले पुलिस वालों पर भी कार्रवाई की मांग गई है।