कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व उनकी बहन प्रियंका वाड्रा बुधवार को यूपी के शामली जनपद पहुंचे। यहां पुलवामा हमले में शहीद जवान प्रदीप और अमित के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
2 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल व प्रियंका ने शामली के रघुनाथ मंदिर में शहीद जवान अमित की तेहरवी में शामिल होकर जवान को श्रद्धांजलि दी और परिवार से बातचीत की। वहीं राहुल और प्रियंका के जनपद में पहुंचने की सूचना पर पुलिस प्रशासन ने जिले भर में सुरक्षा बढ़ा दी।
3 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल ने कहा कि आज बहुत ही दुख का दिन है। आपके दुख में हम आपके साथ है। इन बेटों ने आज अपनी जान हिंदुस्तान पर कुर्बान की है। राहुल ने कहा कि अमित के पिता की ही तरह हमें दुख भी हैं और शहीद बेटे पर गर्व भी हैं।
4 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
राहुल ने आगे कहा कि पिता ने अपने बेटे को पढ़ाया और उसे खूब प्यार दिया लेकिन, बेटे ने अपना पूरा प्यार, शरीर और दिल देश को दिया है। उन्होंने कहा कि इस बात को हम कभी भूल सकते हैं।
5 of 10
priyanka gandhi rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि जैसे कि मेरी बहन ने कहा कि इस प्रकार से हमारे पिता के साथ भी यही हुआ था। हम अच्छे से समझते हैं कि आपके दिल में क्या दुख है। आपके दुख में आपके साथ बैठना चाहते हैं। हम सभी शहीदों के परिवारों को बताना चाहता है कि दुनिया में कोई भी शक्ति ऐसी नहीं है जो इस देश को बांट पाएं, डरा पाएं, और पीछे हटा पाएं। इन्होंने उदाहरण बनकर दुनिया को दिखाया है।