कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज बब्बर ने बुधवार को शामली पहुंचकर शहीद अमित और प्रदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रियंका और राहुल ने शहीदों के परिजनों से बात की। आगे जानिए, शोकसभा में और क्या बोले राहुल व प्रियंका गांधी:-
2 of 8
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने कहा कि आज बहुत ही दुख का दिन है। आपके दुख में हम आपके साथ है। इन्होंने आज अपनी जान हिंदुस्तान पर कुर्बान की है। शहीद अमित के पिता के अनुसार राहुल ने कहा कि हमें दुख भी है और शहीद बेटे पर गर्व भी है। इस दौरान शोकसभा में बैठे सभी लोग भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। वहीं शहीद अमित के परिजन भी रोने लगे।
राहुल ने आगे कहा कि पिता ने अपने बेटे को पढ़ाया और उसे खूब प्यार दिया लेकिन, बेटे ने अपना पूरा प्यार, शरीर और दिल देश को दिया है। उन्होंने कहा कि इस बात को हम कभी भूल सकते।
4 of 8
priyanka gandhi rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि जैसे कि मेरी बहन ने कहा कि इस प्रकार से हमारे पिता के साथ भी यही हुआ था। हम अच्छी तरह समझते हैं कि आपके दिल में क्या दुख है। आपके दुख में आपके साथ बैठना चाहते हैं। हम सभी शहीदों के परिवारों को बताना चाहता हैं कि दुनिया में कोई भी शक्ति ऐसी नहीं है जो इस देश को बांट पाए, डरा पाए और पीछे हटा पाए। इन्होंने उदाहरण बनकर दुनिया को दिखाया है।
5 of 8
priyanka gandhi rahul gandhi
इसके बाद राहुल ने कहा कि दुख का समय है इसलिए मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहता। मैं आप सभी को यही कहना चाहता हूं कि यह सभी का देश है, भाईचारे का देश है। यही हिंदुस्तान का मैसेज है।