फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां को जिंदगीभर का गम दे गया ये हादसा, बेटे के लिए रातभर मांगी दुआ, सुबह होते ही उजड़ गई दुनिया

Fri, 10 Jan 2020 05:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Jan 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul has killed in road accident on Delhi-Meerut highway at Meerut city
हादसे में राहुल की मौत - फोटो : अमर उजाला

जिस समय मां अपने बेटे (राहुल) को कॉल कर रही थी, उस वक्त से कुछ ही देर पहले राहुल संसार छोड़ चुका था। आंखों के सामने राहुल का शव देखकर किसी की भी हिम्मत फोन उठाने की नहीं हुई। मां को जिंदगीभर का गम दे गया ये हादसा, अगली स्लाइडों में पढ़िए पूरा अपडेट-

Rahul has killed in road accident on Delhi-Meerut highway at Meerut city
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में हाईवे पर बुधवार रात को तेज रफ्तार रोडवेज बस से राहुल की मौत हो गई थी। जिस जगह हादसा हुआ वहां खून और पास में काला तेल पड़ा हुआ है। मोदीपुरम में निर्माणधीन ओवरब्रिज के बाहर निकलते सरियों और बस के आगे हिस्से में फोटोग्राफर राहुल का शव फंसा रहा। करीब 15 मिनट उसके शव को निकालने में लगे।

Rahul has killed in road accident on Delhi-Meerut highway at Meerut city
राहुल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सिवाया गांव निवासी दिनेश कुमार एक सामान्य परिवार से है। उनके तीन बेटे रविंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता (26) और मनीष गुप्ता है। राहुल पल्हैड़ा में फोटोग्राफी की दुकान करता था। मनीष गुप्ता कृषि विवि में कार्यरत है। राहुल रात में किसी का अर्जेंट फोटो लेकर बाइक से आ रहा था। मोदीपुरम में विशाल मेगा मार्ट के सामने उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस ने तेज गति व लापरवाही के चलते राहुल को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul has killed in road accident on Delhi-Meerut highway at Meerut city
दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर परिजन पहुंच गए, लेकिन उन्होंने इसकी सूचना राहुल की मां को नहीं दी। वह रातभर राहुल के सही होने की दुआ करती रही, लेकिन सुबह जब उसे मौत की सूचना मिली तो वह दहाड़ मारकर रोने लगीं और बेहोश हो गई।

विज्ञापन
Rahul has killed in road accident on Delhi-Meerut highway at Meerut city
हादसा - फोटो : अमर उजाला

वहीं बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद जब दोपहर में युवक का शव गांव लाया गया तो हर किसी की आंखें नम हो गई। गांव के ही श्मशान में करीब तीन बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। बड़े भाई रविंद्र ने मुखाग्नि दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed