फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पवन जल्लाद पर प्रशासन की पैनी नजर, निर्भया के दोषियों को देगा फांसी, पढ़ें- और क्या है नया अपडेट

Fri, 10 Jan 2020 03:58 PM IST
कपिल kapil अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ
अश्वनी जौहरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Jan 2020 03:58 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Case, Pawan Jallad security is under Meerut jail administration
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

निर्भया के दरिंदों को फांसी पर लटकाने की तारीख 22 जनवरी निर्धारित होने के बाद मेरठ जेल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जब तक तिहाड़ जेल में दरिंदों को फांसी देने के लिए पवन नहीं जाता है तब तक वह निगरानी में रहेगा। मेरठ जेल प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। अगली स्लाइडों में पढ़िए और क्या है नया अपडेट-

Nirbhaya Case, Pawan Jallad security is under Meerut jail administration
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में ब्रह्मपुरी के मोहल्ला भगवतपुरा निवासी पवन जल्लाद को निर्भया कांड के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए बुलाया गया है। जेल प्रशासन ने पवन जल्लाद की निगरानी बढ़ा दी है। प्रत्येक दिन पवन को जेल प्रशासन से आकर मिलना होगा। विशेष परिस्थिति में जेल प्रशासन पवन से फोन पर भी संपर्क में रह सकता है।

Nirbhaya Case, Pawan Jallad security is under Meerut jail administration
पवन जल्लाद - फोटो : अमर उजाला

वहीं बृहस्पतिवार को जेल प्रशासन ने पवन को आवश्यक निर्देश दिए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने काफी देर पवन से बात भी की। जब तक तिहाड़ जेल प्रशासन पवन को लेने नहीं आता तब तक पवन मेरठ जेल प्रशासन के संपर्क में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirbhaya Case, Pawan Jallad security is under Meerut jail administration
पवन जल्लाद ने निर्भया के दोषियों को फांसी देने की इच्छा जाहिर की - फोटो : अमर उजाला

साथ रहने का दिया प्रस्ताव
सूत्रों की मानें तो जेल प्रशासन ने पवन को साथ रहने का भी प्रस्ताव दिया है। जेल प्रशासन का कहना था कि जब तक वह तिहाड़ जेल नहीं जाता तब तक वह जेल प्रशासन द्वारा निर्धारित जगह पर रह सकता है। पवन ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। जानकारी दी कि 22 तारीख को लेकर गतिविधियां बढ़ गई हैं। इस काम के लिए वह शारीरिक व दिमागी तौर पर पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
Nirbhaya Case, Pawan Jallad security is under Meerut jail administration
निर्भया के दोषियों को होगी फांसी - फोटो : Amar Ujala

जेल के अंदर भी चर्चा
चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में वर्तमान में लगभग 2650 बंदी मौजूद हैं। इनमें महिला बंदियों की संख्या 150 के लगभग है। करीब 200 बड़े अपराधी जेल में सजा काट रहे हैं। निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा सुनाने के बाद मेरठ जेल में गंभीर अपराधों में बंद बंदियों में भी हलचल बढ़ी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed