फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण पर कैसे लगे रोक, एनजीटी के प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम जलाए जा रहे कूड़े के ढेर, तस्वीरें

Tue, 22 Oct 2019 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Oct 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
pollution, garbage piles openly burning despite NGT ban in Meerut
रात के समय कूडे के ढेर को जलाया जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
एनजीटी की रोक के बावजूद शहर में कई जगहों पर खुलेआम कूड़े में आग लगाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम अफसर इस ओर पलटकर नहीं देख रहे हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी कूड़ा उठाने की बजाय उसमें आग लगा रहे हैं।


मेरठ में सबसे ज्यादा बुरे हालात नौचंदी मैदान के हैं। इस ऐतिहासिक मैदान को कूड़ा डंपिंग ग्रांउड बना दिया है। इतना ही नहीं यहां पड़े कूड़े को उठाने के बजाय उसे जलाया जा रहा है, ऐसे में आसपास के लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। 
pollution, garbage piles openly burning despite NGT ban in Meerut
मैदान को बना दिया डंपिंग ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की टीम ने नौचंदी मैदान पहुंचकर इस मामले की पड़ताल की। यहां आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले आठ दिनों से रोज रात के समय यहां कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। कूड़े से जहरीला धुआं उठता है, जिससे सांस लेते वक्त घुटन होती है।

लोगों ने बताया कि कूड़े के साथ पॉलीथिन, प्लास्टिक, काला तेल आदि जलाया जा रहा है जिस कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। आरोप है कि वे कई बार इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से कर चुके, लेकिन कार्रवाई करना तो दूर निगम अफसरों ने यहां आकर स्थिति देखने तक की जरूरत नहीं समझी। हालात देखकर लगता है जैसे नगर निगम अफसरों और कर्मचारियों को एनजीटी का भी डर नहीं है। 

pollution, garbage piles openly burning despite NGT ban in Meerut
मैदान को बना दिया डंपिंग ग्राउंड - फोटो : अमर उजाला

तत्कालीन कमिश्नर ने लगायी थी निगम अधिकारियों को फटकार 
पूर्व कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार ने अपने कार्यकाल में नौचंदी मैदान का निरीक्षण किया था। उस समय भी यहां इसी प्रकार कूड़े के ढेर लगे थे। जिस पर डॉ. प्रभात कुमार ने नगरायुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और डिपो प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी कर दिए थे।

हालांकि निगम अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि भविष्य में नौचंदी मैदान में न तो कूड़ा डलेगा और न जलेगा, लेकिन कुछ समय बाद फिर से यहां वही स्थिति हो गई। अब दोबारा से यहां कूड़ा डंप कर उसमें आग लगाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
pollution, garbage piles openly burning despite NGT ban in Meerut
garbage, parali - फोटो : अमर उजाला
एनजीटी का भी डर नहीं
नौचंदी मैदान से कूड़ा नहीं उठता है, रोजाना इसमें आग लगाई जा रही है। नगर निगम अफसरों को एनजीटी के आदेश का भी डर नहीं। - मौलाना मौ. अख्तर

अफसर बेपरवाह बने हैं
एनजीटी ने कूड़ा जलाने पर रोक लगा रखी है, लेकिन यहां पर हर रोज कूड़े के साथ ही पॉलीथिन और प्लास्टिक जलायी जाती है। अफसर बेपरवाह बने हुए हैं।  - अब्दुल कलाम

सांस लेना मुश्किल
जब कूड़े के ढेर में आग लगती है, तो धुएं के कारण सांस नहीं लिया जाता है। दमे के मरीजों के लिए तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।  -मौहम्मद शोएब
विज्ञापन
pollution, garbage piles openly burning despite NGT ban in Meerut
नौचंदी मैदान में रोज कूड़ा डाला जा रहा है - फोटो : अमर उजाला
रोज डालते हैं यहां कूड़ा
नौचंदी मैदान में रोज कूड़ा डाला जा रहा है, लेकिन उठता नहीं है। अब तो कूड़े में आग भी लगाई जाने लगी है। यह नगर निगम कर्मचारी ही कर रहे हैं। - मौहम्मद आबिद

स्वच्छता अभियान का मजाक बनाया
नौचंदी मैदान हमारी एतिहासिक धरोहर है। इसको संजोकर रखना चाहिए। नगर निगम स्वच्छता अभियान का मजाक बना रहा है।  - शादाब सैफी

कहीं नहीं जल रहा कूड़ा
नौचंदी मैदान से प्रतिदिन कूड़ा उठवाया जाता हैं। कहीं पर भी कूड़ा नहीं जलाया जा रहा है। वहां पर कूड़ा डालने वाले भी लोग हैं। निगम कर्मचारी कूड़ा नहीं डालते हैं।  - अरुण खरखौदिया, डिपो प्रभारी सूरजकुंड
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed