सियासत: पोस्टर वार में कूदे संगीत सोम, कहा- सच बता रहे लोग; जिन्हें चवन्नी बता रहे, वे इकन्नी का न छोड़ेंगे’
मेरठ में पूर्व विधायक संगीत सोम ने अखिलेश यादव और सरधना विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन्हें चवन्नी बताया जा रहा है, वे इकन्नी का नहीं छोड़ेंगे। जूते-कपड़ों की चर्चा छोड़कर विकास पर ध्यान देने की नसीहत दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा स्थित ग्रैंड रिसाला में रक्षाबंधन के अवसर पर सरधना विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों और उनके परिवारों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी और सरधना विधायक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक चर्चा उनके बाल, जूतों और कपड़ों पर करने के बजाय क्षेत्र के विकास कार्यों पर होनी चाहिए।
‘चवन्नी बताने वाले तुम्हें इकन्नी का नहीं छोड़ेंगे’
गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान संगीत सोम ने कहा, “जिन्हें वे चवन्नी बता रहे हैं, वे आपको इकन्नी का नहीं छोड़ेंगे।” पोस्टर वार को लेकर उन्होंने कहा कि लोग सच्चाई बता रहे हैं तो सपा को इससे परेशानी क्यों हो रही है।
यह भी पढ़ें: सिंगर हत्याकांड: ‘उसने मुझे गाली दी, इसलिए कर दी हत्या’; जो बीच में आया वो भी जाएगा, भोलू की पोस्ट से हड़कंप
‘मेरे जूते और कपड़े राजनीतिक मुद्दे नहीं’
संगीत सोम ने कहा कि कुछ लोग उनके बाल, जूतों और कपड़ों को लेकर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि ये राजनीतिक मुद्दे नहीं हैं। क्षेत्र की जनता विकास कार्यों का हिसाब चाहती है और जनप्रतिनिधियों को उसी दिशा में काम करना चाहिए।
उन्होंने पासपोर्ट और विदेश जाने को लेकर भी बयानबाजी पर तंज कसा। संगीत सोम ने कहा कि जिस व्यक्ति पर 60 आपराधिक मुकदमे हों, उसका पासपोर्ट कैसे बन सकता है।
अपने 10 साल के कार्यकाल के विकास कार्य गिनाए
पूर्व विधायक ने अपने 10 वर्ष के कार्यकाल के दौरान खेल विश्वविद्यालय, अस्पताल और पानी की टंकियों समेत विभिन्न विकास कार्य कराने का दावा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास को लेकर जनता के सामने काम का हिसाब होना चाहिए।
कवाल और राजूपाल हत्याकांड का भी किया जिक्र
संगीत सोम ने पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कवाल में सचिन और गौरव की हत्या तथा राजूपाल हत्याकांड का जिक्र करते हुए तत्कालीन सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उस समय बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, जबकि आज सुरक्षा की स्थिति बेहतर है।
उन्होंने योगी सरकार की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए अतीक जैसे माफिया के खिलाफ कार्रवाई और पूजा पाल को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही।
कारसेवकों पर गोलीकांड को लेकर भी बोले
संगीत सोम ने कारसेवकों पर गोली चलाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को साधु-संतों और कारसेवकों का श्राप लगेगा।