फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थानाध्यक्ष का सीक्रेट फार्म हाउस: घने जंगलों के बीच आलीशान इमारत बनाने का आखिर क्या था मकसद, जल्द खुलेंगे राज

Thu, 01 Oct 2020 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Oct 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
Police Station head Secret Farmhouse: what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
थानाध्यक्ष का फाइल फोटो वे जंगल में बना सीक्रेट फार्म हाउस - फोटो : amar ujala

मेरठ से सटे मवाना में घने जंगल में खेतों के बीच जिस स्थान पर धर्मेंद्र ने आलीशान फार्म हाउस का निर्माण किया है, वहां दिन में भी अकेले जाने में डर लगता है। आसपास के खेतों में किसानों ने जंगली जानवरों से फसल के बचाव के लिए तारबंदी कर रखी है। ऐसे में लोग सहसा ये सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इस निर्माण के पीछे मोटी धनराशि खर्च करने मकसद क्या है?  



लोगों का कहना है कि यदि जमीन खरीद कर ही बनानी थी तो सड़क के आसपास भी जमीन मिल सकती थी। लोगों का कहना है कि शायद कुछ छिपाने के लिए ही जंगल के बीच में फार्म हाउस का निर्माण किया गया है।

Police Station head Secret Farmhouse: what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
फार्म हाउस की ओर जाने वाला रास्ता - फोटो : अमर उजाला

पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगा चुके हैं वहां सारे अवैध काम होते थे। फार्म हाउस के आसपास पड़ी बिसलेरी आदि की बोतलें इस बात की गवाही दे रहीं हैं कि वहां जब-तब कुछ चुनिंदा लोग पार्टियां कर जंगल में मंगल करते थे।


 
Police Station head Secret Farmhouse: what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
स्वीमिंग फूल - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोग मानते हैं कि धर्मेंद्र को अपने राजनीतिक आका पर इतना विश्वास था कि उनके रहते कोई भी उन्हें मेरठ जनपद से हिला नहीं पाएगा। इसी विश्वास के चलते उन्होंने जगंल के मध्य ऐशगाह का निर्माण कर डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police Station head Secret Farmhouse: what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
फार्म हाउस में बना कॉटेज - फोटो : अमर उजाला

सोलर लाइट किसने उपलब्ध कराईं ?
फार्म हाउस में दो सोलर लाइट लगी हैं। इस तरह की सोलर लाइट को मुख्यत: नगर पंचायत या ग्राम पंचायत द्वारा ही खरीदा जाता है। दोनों सोलर लाइट किसने उपलब्ध कराई हैं? आईजी के निर्देश पर जांच कर रहे एसपी देहात और एसएसपी के निर्देश पर जांच कर रहे सीओ मवाना के लिए यह जांच का विषय है।

दोनों ने अपने-अपने तरीके से जांच शुरू कर दी है। हस्तिनापुर नगर पंचायत के चेयरमैन अरुण कुमार का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से सोलर लाइट नहीं दी गई है। नगर पंचायत की ओर से खरीदी गई सोलर लाइट का पूरा हिसाब उनके पास है।

विज्ञापन
Police Station head Secret Farmhouse: what was the purpose of building a luxurious building amidst dense forest
फार्म हाउस के एक कमरे में लगा एसी लाल घेरे में। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

जेनरेटर से हो रही थी बिजली आपूर्ति 
फार्म हाउस तक बिजली लाइन नहीं होने के कारण यहां एक बड़ा साइलेंट जेनरेटर भी लगाया गया है। जेनरेटर की क्षमता इतनी है कि उससे कई एसी चल सकते हैं। फार्म हाउस की छत पर व्यायाम करने के लिए वेट लिफ्टिंग का सामान रखा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed