फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हनी ट्रैप: गैंग का भंडाफोड़, लड़की बनकर फंसाते थे जाल में और फिर...

Tue, 03 Nov 2020 01:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Nov 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Police has busted a gang and three accused arrested in Meerut City
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

लड़की बनकर फेसबुक पर दोस्ती कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गैंग का सर्विलांस टीम ने भंडाफोड़ किया है। राजस्थान निवासी तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से तीन मोबाइल और 2,16,700 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

Police has busted a gang and three accused arrested in Meerut City
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सिविल लाइन पुलिस और सर्विलांस टीम ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर दिल्ली रोड स्थित भैंसाली बस अड्डे के पास से तीन आरोपी हनी खान, कल्लू खान और मौसम निवासी रामगढ़ अलवर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी साहिल और रफीक खान मौके से फरार हो गए।

Police has busted a gang and three accused arrested in Meerut City
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

वहीं पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि फेसबुक के मैसेंजर पर या फिर व्हाट्सएप पर चैटिंग कर दोस्ती कर लेते हैं। रात में लड़की बनकर अश्लील बातें व वीडियो शेयर करते हैं। उसके बाद उन्हीं वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का धंधा कर लेते हैं। ऐसे मामले साइबर सेल में पिछले कई दिनों से आ रहे थे। जिसे देखते हुए एसएसपी ने सर्विलांस टीम को इस गैंग का पता लगाने के लिए लगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police has busted a gang and three accused arrested in Meerut City
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ऐसे फैलाते हैं जाल
जिला अलवर से 35 किमी दूर रामगढ़ थानाक्षेत्र में अरावली पहाड़ियों के पास बसे अलग-अलग गांवों में रहने वाले युवक जो फेसबुक, व्हाट्सएप के माध्यम से घर बैठे ही देश के सभी राज्यों में लोगों को लड़की की फोटो व वीडियो के द्वारा जाल (हनी ट्रैप) में फंसाकर अपने पेटीएम/यूपीआई आईडी में लाखों रुपये डलवा लेते थे। ये लोग पहले फेसबुक पर लोगों से लड़की बनकर दोस्ती करते थे। फिर वीडियो कॉल करते थे। विश्वास होने पर रात में गिरोह अपने शिकार की नग्न अवस्था में वीडियो बना लेते थे और फिर पैसे देने का दबाव बनाते थे। पैसा अकाउंट में न डालने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे।

विज्ञापन
Police has busted a gang and three accused arrested in Meerut City
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

तीन तरह से गिरोह बनाकर अंजाम देते थे वारदात को
यह गिरोह तीन प्रकार की टीम बनाकर अपराध को अंजाम देते थे। पहली टीम फेसबुक पर लोगों को अपने जाल में फंसाती थी। दूसरी टीम हनी ट्रैप के शिकार व्यक्ति से पैसा डलवाने के लिये फर्जी रूप से पेटीएम व यूपीआई आईडी/बैंक अकाउंट उपलब्ध कराते थे। तीसरी टीम अपने आसपास के ग्रामों के लोगों के अकाउंट और पेटीएम की जानकारी जुटाती थी। आरोपी हनीफ गिरोह का सक्रिय सदस्य है। अभियुक्त के आठ बैंक अकाउंटों का पता लगा है, जिनमें 80 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। आरोपी के पास एक ट्रक 16 टायर, एक ट्रक 14 टायर व एक ट्रक 10 टायर होने की जानकारी प्राप्त हुई है। उधर, मेडिकल पुलिस ने भी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed