फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेकाबू कार ने आठ को रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम तो पुलिस ने बरसाईं लाठियां, देखें तस्वीरें

Mon, 13 May 2019 10:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 13 May 2019 10:01 PM IST
विज्ञापन
Police beaten of the villagers and eight injured in car accident at Bijnor
जाम लगा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां - फोटो : अमर उजाला

बिजनौर में गांव चक के अड्डे पर बेकाबू कार की चपेट में आकर आठ लोग घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों और युवकों के परिजनों ने कार चालक को बंधक बनाकर मुआवजे की मांग करते हुए जाम लगा दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर ग्रामीणों को खदेड़ा और जाम खुलवाया। पुलिस कार चालक और जाम लगाने वाले कई युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

Police beaten of the villagers and eight injured in car accident at Bijnor
जाम लगा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां - फोटो : अमर उजाला

नहटौर-नूरपुर मार्ग पर गांव चक के अड्डे पर स्थित एक चाय की दुकान के बाहर कुछ लोग खड़े हुए थे। इसी दौरान नूरपुर की ओर से आ रही सेंट्रो कार अनियंत्रित हो गई। कार की चपेट में आकर गांव पाड़ली मांडू निवासी राजन, मंडौरा विप निवासी अमित, निक्की, मोहल्ला शीशग्रान निवासी कमला, समसपुर निवासी वैजयंती, नूरपुर निवासी शारिक, परवेज, अरशद घायल हो गए।

Police beaten of the villagers and eight injured in car accident at Bijnor
हादसे के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया - फोटो : अमर उजाला

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और कार चालक नजीबाबाद निवासी सतीश को बंधक बना लिया। सीएचसी में उपचार के बाद पांच घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक से मुआवजे की मांग करते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर सीओ महावीर सिंह रजावत मौके पर पहुंचे और वार्ता करते हुए जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीण मुआवजा लिए बिना जाम न खोलने की जिद पर अडे़ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police beaten of the villagers and eight injured in car accident at Bijnor
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की - फोटो : अमर उजाला

अधिकारियों की लाख कोशिश के बाद भी ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए जाम खुलवाया। इस दौरान ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने जाम लगाने वाले चार युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Police beaten of the villagers and eight injured in car accident at Bijnor
जाम लगा रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सीओ धामपुर महावीर सिंह रजावत का कहना है कि पुलिस की ओर से कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है। जाम लगाने वाली महिलाओं के नहीं हटने पर महिला पुलिस कर्मियों ने उन्हें हटाया। बंधक बने कार चालक को उसके साथियों सहित मुक्त कराया गया।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed