तबले की थाप और शास्त्रीय संगीत के सुरों पर बाल कलाकारों ने सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। घुंघरूओं की खनक संग ताल मिलाकर कलाकारों ने शिव लीला और कृष्ण लीला का मंचन किया। कला निधि संगीत महाविद्यालय की ओर से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ।
2 of 7
आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डांस की प्रस्तुति देते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि यह समारोह मेरठ में सेंट जोसफ स्कूल कैंट में आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि पंडित डॉ. संतोष नाहर (ऑल इंडिया रेडियो दिल्ली के वायलिन वादक) ने किया।
3 of 7
आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डांस की प्रस्तुति देते बाल कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
इस आयोजन में अन्य अतिथियों में प्रियांशु कुमार सचिव द अध्ययन स्कूल, प्रो. पिंटू मिश्रा प्राचार्य सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट एंड फैशन डिजायनिंग, रमेश गिल, अनिरुद्ध गायेल संस्कार भारती व सुरेश यादव संस्कार भारती से शामिल रहे।
4 of 7
आयोजित सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते बाल कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
आयोजन में कलाकारों ने कथक, भरतनाट्यम सहित हिपहॉप व वेस्टर्न नृत्य की भी प्रस्तुति दी। छात्राओं ने राग जय जयवंती पर आधारित भजन शिव कैलाशो के वासी पर नृत्य प्रस्तुति दी। शुद्ध कथक में तराना व नृत्य नाटिका कृष्णा का मंचन किया। कृष्णा नृत्यनाटिका में भगवान श्रीकृष्ण के बालकाल से यौवन तक के सभी स्वरूपों का सजीव चित्रण किया। गुजराती व कालबेलिया लोकनृत्य का भी प्रदर्शन किया।
5 of 7
आयोजित सांस्कृतिक संध्या में डांस की प्रस्तुति देते बाल कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं आयोजन को सफल बनाने में संस्थान की निदेशिका गुंजन सिंह ने रमेश गिल, विशाल कोली, दिव्यांशी, श्रुति, साक्षी, धृति, सपना खुराना व विकास का आभार दिया। कलानिधि संगीत महाविद्यालय की संस्थापिका गुंजन सिंह कथक के विश्व प्रसिद्ध गुरु पद्मविभूषण पंडित बिरजू महाराज की शिष्या हैं।