यहां एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो एक युवती को दुल्हन बनाकर कस्टमरों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेते थे। कई हजार लोगों को निशाना बनाकर लाखों की ठगी कर चुके थे। जानिए आखिर ऐसा क्या करते थे...
'दुल्हन' को दिखा...ऐसे फंसा लेते थे कस्टमर को, सच्चाई जानकर अफसर हैरान, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में शादी कराने के नाम पर लूटने वाली कंपनी का भंडाफोड़ हो गया। इस फर्जी मैरिज कंपनी का संचालक रिटायर्ड कर्नल का बेटा बताया गया। कंपनी संचालक व आठ युवतियों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह ने एक ही दुल्हन को दिखाकर करीब 2000 लोगों को अपना शिकार बनाया। सच्चाई जानकर पुलिस अफसर भी हैरान रह गए।
आफिस बनाया था शानदार
क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने बृहस्पतिवार दोपहर बच्चा पार्क स्थित स्टार प्लाजा में छापा मारा। टीम सीधे संस्कार दीप मैट्रोमोनियल नाम से बनी कंपनी के ऑफिस पहुंची। आफिस में कॉल सेंटर जैसा माहौल था। कंपनी संचालक यशपाल निवासी रनमन अल्मोड़ा उत्तराखंड केबिन में बैठा था। पुलिस ने कंपनी संचालक और आठ युवतियों से पूछताछ की तो सब कुछ साफ हो गया। सबको हिरासत में ले लिया गया। शादी कराने के फर्जी दस्तावेज, तीन रजिस्टर व अन्य कागज बरामद किए।
ऐसे लेते थे झांसे में
ठगी करने वालों ने अपना ऑफिस शानदार बनाया था। इससे प्रभावित होकर लोग मनचाही फीस देने को तैयार हो जाते थे। साइबर सैल ने जब वहां काम करने वालों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे तो यहां ढाई से तीन हजार रुपये महीना की नौकरी करते हैं। अधिकांश पढ़े लिखे ओर ग्रेजुएट हैं। साइबर टीम को ये भी पता चला कि इस सेंटर को चलाने में किसी शास्त्री नाम के व्यक्ति का भी अहम रोल है। ये हस्तरेखा के बारे में भी जानकारी देता है।
साइबर एक्सपर्ट उमेश कुमार ने बताया है कि फर्जी तरीके से चल रही इस कंपनी के लोग उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में विज्ञापन के जरिये युवकों को अपना शिकार बनाते थे। शादी कराने के नाम पर सुंदर युवती का फोटो भेजा जाता था। झांसे में लेकर युवकों का रजिस्ट्रेशन कराया जाता था और रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर हजारों रुपये वसूले जाते थे।