हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट में संचालित अवैध डेयरियों को ध्वस्त करने पहुंची टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में पांच कर्मचारी घायल हो गए। दो वाहनों के शीशे टूट गए। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-
हाईकोर्ट के आदेश पर बड़ी कार्रवाई... इस दौरान टीम पर पथराव और पांच कर्मचारी घायल, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर सीओ कैंट समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाठीचार्ज कर पथराव करने वालों को भगाया। इसके बाद भारी फोर्स की मौजूदगी में कैंट बोर्ड टीम ने चार डेयरियों को जेसीबी से ध्वस्त किया। टीम पर हमला करने में 10 नामजद और सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
यह भी पढ़ें: मेरठ: लावड़ में महिलाओं ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वर्दी फाड़ी, एसओ समेत कई घायल
कैंट क्षेत्र में 113 डेयरी चल रही हैं। हाईकोर्ट ने वर्ष 2018 में कैंट में स्थित डेयरियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। डेयरी संचालक इस मामले में हाईकोर्ट चले गए थे। दिसंबर 2018 में डेयरी संचालक कैंट बोर्ड से मुकदमा हार गए थे। इसके बाद उन्होंने कैंट अधिकारियों से 15 मार्च 2019 तक का समय मांगा था।
इसके बाद भी डेयरियां नहीं हटाई गईं। कैंट बोर्ड ने बीते सप्ताह डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर ध्वतीकरण की चेतावनी दी थी। गुरुवार को कैंट बोर्ड के अफसरों ने सदर बाजार थाने से आठ पुलिसकर्मी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। लोगों ने पुलिस की कम संख्या को देखते हुए डेयरी ध्वस्त करने पहुंची टीम पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मी मौके से भाग निकले। पांच कर्मचारी जेसीबी ड्राइवर मदनपाल, रवि कुमार, पुजेश कुमार, मोहन और जोरावर सिंह पत्थर लगने से घायल हो गए। मशीन स्काई लिफ्ट और जेसीबी का शीशा टूट गया।
पथराव की सूचना पर दौड़े सीओ-एसओ
टीम पर पथराव की सूचना पर कैंट सीओ संजीव देशवाल, एसओ सदर बाजार विजय गुप्ता, एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह और लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विरोध जता रहे लोगों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान एसओ सदर विजय गुप्ता ने क्षेत्र में घूमकर लोगों को चेताया कि दोबारा अतिक्रमण करने या माहौल बिगाड़ा पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: मेरठ में फिर पिटी पुलिस, एक घंटा अराजकता के हवाले रहा लावड़, बवाल की सूचना पर दौड़ी फोर्स