फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान राम ने खाए सबरी के झूठे बेर, रामलीला का मंचन देखकर भाव विभोर हुए दर्शक, देखें ये खास तस्वीरें

Mon, 15 Oct 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 15 Oct 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
people gets emotional watching Ramleela on stage in meerut see pictures
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के में अलग अलग स्थानों पर रामलीला का मंचन किया जा रहा है। सरधना में चल रहे श्री राम चरित्र उत्सव प्रदर्शन में रविवार को श्री रामा मंडल के कलाकारों द्वारा सुंदर ढंग से श्री रामलीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्री रामचंद्र जी के 14 वर्षों के वनवास के प्रसंग का मंचन किया। हनुमान द्वारा सुग्रीव से भगवान की मित्रता करा देने और भगवान श्री रामचंद्र जी के द्वारा बाली का वध कर सुग्रीव को पंपापुर का राजपाठ सौंप देते हैं। रामंचद्र जी माता सीता की खोज में निकल पड़ते हैं। जटायू के द्वारा बताया जाता है, कि माता सीता को कोई विमान में लंकापुरी की तरफ ले गया हैं। जामवंत हनुमान को उनका बल याद दिलाते हैं। जिसके बाद हनुमान लंका में अशोक वाटिका पहुंचकर माता सीता की खोज कर लेते हैं, वह अशोक वाटिका पहुंचकर माता सीता को भगवान प्रभु श्री राम का संदेश सुनाते हैं।  दर्शक श्री रामलीला का मंचन देखकर भाव विभोर हो जाते हैं। आगे देखिए इस भव्य प्रस्तुति की खास तस्वीरें:- 


 

सबरी के झूठे बेर खाते हैं श्रीराम

people gets emotional watching Ramleela on stage in meerut see pictures
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
कस्बा किठौर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में रविवार को राम सुग्रीव मित्रता, बाली मरण आदि लीला का मंचन किया गया। जिसमें फरीदाबाद के आदर्श मंडल के कलाकारों ने दिखाया कि सीता माता को ढूंढते हुए मार्ग पर जटायू मिलते है। वह बताता है कि एक राक्षस दक्षिण दिशा की और गया है और अपने प्राण त्याग देता है। श्री राम और लक्ष्मण दोनों भाई दक्षिण की और बढ़ते है। उनकी भेंट सबरी से हो जाती है। सबरी उनको विशमुख पर्वत को जाने की बात कहती है। इसके बाद श्री राम विशमुख पर्वत की और बढ़ते है। जहां हनुमान जी उनसे वेश बदलकर मिलते है। परिचय जानने के बाद अपने रुप में लौटते है। वह उन्हें अपने कंधों पर बिठाकर सुग्रीव के पास ले जाते है। श्रीराम के पूछने पर सुग्रीव उन्हें पहाड़ों पर छिपकर रहने का भेद बताते है। यह सुन राम सुग्रीव को बाली से युद्ध करने को भेजते है। स्वंय छिपकर बाली का वध कर देते है।

 

सीताजी की तलाश में निकले राम-लक्ष्मण 

people gets emotional watching Ramleela on stage in meerut see pictures
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

दौराला में रामलीला के नौंवे दिन में राम-लक्ष्मण सीताजी की तलाश करते हुए सबरी से मिलते है। जो भगवान श्रीराम को झूठे बैर खिलाती है। भगवान बड़े चाव से खाते है और आगे बढ़ जाते है। आगे सुग्रीव मिलता है। भगवान राम द्वारा बाली का वध किया जाता है। मुंडाली में श्रीरामलीला कमेटी के द्वारा मुंडाली में श्रीराम बारात निकाली गई। बारात का जगह-जगह श्रद्घालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। रविवार को श्रीरामलीला कमेटी मुंडाली के द्वारा बड़ा शिव मंदिर से राम बारात का शुभारंभ किया गया। रामलीला मैदान में पहुंचकर राम बारात का समापन हुआ। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुग्रीव मित्रता और बाली वध का मंचन किया

people gets emotional watching Ramleela on stage in meerut see pictures
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

माछरा में आदर्श रामलील कमेटी माछरा के मंच पर कलाकारों ने सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, बाली वध का मंचन किया। बाली वध मंचन को देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते है।वहीं तहसील रोड पर ही मैदान में चल रही श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वाधान में पर्दे पर भगवान राम व सुग्रीव मित्रता का मंचन दिखाया गया। 


 
विज्ञापन

कैकयी ने मांगे वर, राजा दशरथ ने त्यागे प्राण 

people gets emotional watching Ramleela on stage in meerut see pictures
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला

मवाना में पालिका के निकट रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में रविवार को राम को युवराज, कैकयी द्वारा अपने वचन मांगने व पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने का कलाकारों ने मंचन किया। दशरथ मरण का मंचन देख रामलीला में मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक सके। कलाकारों ने कैकयी द्वारा दो वरदान मांगने और पुत्र के वियोग में राजा दशरथ के मरने का मंचन किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed