यूूपी के इस शहर में रविवार को एटीएम की भी रहती है छुट्टी, यकीन नहीं होता तो देखें ये 5 तस्वीरें
बीओआई खैर नगर ब्रांच
दिन में 12:40 बजे: बैंक ऑफ इंडिया की खैरनगर ब्रांच के पास ही लगा बैंक का एटीएम बंद था। इसका शटर गिरा हुआ था। कैश लेने आए लोग वापस लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि शायद एटीएम खराब है और इस वजह से बंद है। बैंकों को अपने एटीएम की मोनेटरिंग करते रहना चाहिए। लंबे समय तक कैश ना होने से जनता को परेशानी होती है। प्रयास करना चाहिए कि अवकाश के दिन भी उनके एटीएम में कैश हो, ताकि लोग परेशान न हों। हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिलती। -अवीनाश तांती, एलडीएम
देना बैंक बुढ़ाना गेट
2:15 बजे: शहर के व्यस्त बुढ़ाना गेट मार्केट में लगे देना बैंक के एटीएम पर ‘मशीन खराब है’ का बोर्ड लगा था। एटीएम के अंदर बैठे गार्ड ने बताया कि एटीएम में शुक्रवार को कैश डाला गया था, जो खत्म हो गया है। अब सोमवार को ही कैश डलेगा। इसके पास ही बैंक की ब्रांच भी है।
केनरा बैंक ईव्ज चौराहा
2:05 बजे: शहर के व्यस्त ईव्ज चौराहे पर लगे एटीएम से भी लोग मायूस लौट रहे थे। एटीएम का मॉनिटर चालू था, लेकिन एटीएम वर्किंग में नहीं था। मॉनिटर पर किसी नजदीकी केनरा बैंक पर जाने की सलाह मिल रही थी। लोगों ने बताया कि ये अक्सर ही खराब रहता है।
दोपहर 2.30: बजे रेलवे रोड पर भारतीय स्टेट बैंक की महावीर एकेडमी ब्रांच के बाहर लगा एटीएम बंद था। उसका शटर गिरा हुआ था। यहां कैश लेने आए लोग वापस लौट रहे थे। लोगों ने बताया कि ये एटीएम बैंक की छुट्टी के दिन अधिकांश बंद रहता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/