पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर, बागपत और मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्रों पर सोमवार को दूसरे चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू हो गया। प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए मतदाता पूरे उत्साह के साथ घरों से निकले। महिलाएं भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग ले रही हैं।
2 of 8
बागपत में मतदान केंद्र पर लगी लाईनें
- फोटो : amar ujala
बागपत में जिला पंचायत सदस्य पद पर 244, प्रधान पद पर 1778, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 2020, ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 1268 प्रत्याशी मैदान में है जिनकी किस्मत का फैसला 7 93 लाख मतदाता करेंगे। जिले 503 मतदान केंद्रों पर महिलाओं में मतदान के लिए अधिक उत्साह देखा गया।
3 of 8
व्यवस्था बनाए रखने को लेकर दिशा निर्देश देते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों पर मतदाता मास्क लगाकर तो पहुंचे, लेकिन दो गज की दूरी का पालन करते कोई भी मतदान के लिए लगी लाइनों में दिखाई नहीं दिया।
4 of 8
दिशा निर्देश देते अधिकारी मतदान केंद्र पर वोट डालकर लौटती बुजुर्ग महिला
- फोटो : amar ujala
बिजनौर में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान शुरू होने के बाद मतदाता केंद्रों पर वोटर धीरे धीरे आने शुरू हुए। दिन चढ़ने के साथ मतदाता बढ़ने लगे हैं। हल्दौर क्षेत्र के गांव पैजनियां में त्रिस्तरीय चुनाव में मतदाताओं की कतार लगी हुई है।
5 of 8
मुजफ्फरनगर के खतौली ब्लाॅक में मतदान केंद्र पर लगी लाईनें
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर आने वाले वोटरों को सैनिटाइज कराया गया। मतदाता मास्क पहनकर वोट डालने पहुंचे, मगर इस दौरान दो गज की दूरी का पालन देखने को नहीं मिला।