मुजफ्फरनगर के भोपा कस्बा निवासी बैंक्वेट हॉल संचालक की पत्नी को बुधवार को उसी के भाई ने घर में घुसकर गोली मार दी। सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
मुजफ्फरनगर: भाई ने ससुराल पहुंचकर बहन पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, इस बात से था नाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी बात को लेकर प्रियंका व अमरजीत के बीच नोकझोंक होने लगी, जिस पर प्रियंका वहां से उठकर कमरे में चली गई। तभी अमरजीत तमंचा निकालकर प्रियंका के पीछे उसके कमरे में जा पहुंचा और प्रियंका के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही प्रियंका लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी, जिसके बाद आरोपी फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: नवविवाहिता ने शादी के तीसरे दिन ही फांसी लगाकर दी जान, ड्रेसिंग टेबल पर लिपस्टिक से लिखकर छोड़ा संदेश
परिजन घायल महिला को सीएचसी ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। फिलहाल महिला को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि महिला के ससुर सूरजपाल ने आरोपी अमरजीत के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए।
भाई पर लगाया था रंगदारी मांगने का आरोप
प्रियंका के ससुर सूरजपाल ने तहरीर देकर बताया कि अमरजीत ने ही उन्हें बैंक्वेट हॉल का लाइसेंस बनवाकर दिया था। इसके ऐवज में वह सचिन व प्रियंका से पांच लाख रुपये की मांग करता था, जिसे लेकर भाई-बहन के बीच विवाद चल रहा था। कुछ समय पूर्व प्रियंका ने शहर के नई मंडी थाने में अमरजीत पर रंगदारी मांगने व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए तहरीर भी दी थी।
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली
महिला को गोली मारने की सूचना पर सीओ राजेश कुमार द्विवेदी भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस टीम ने सचिन के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली हैं। सीओ का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।