फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारी पड़ा भरोसा: खाली तिजोरी देख बेहोश हुई बिल्डर की पत्नी, बेटी की शादी से पहले लगी 80 लाख की चपत

Tue, 22 Nov 2022 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 22 Nov 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Nepali servent robbed eighty lakhs of Jwellry from Builders house in Meerut
टूटी तिजोरी व विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कमलानगर में बिल्डर की कोठी में वारदात के बाद नेपाल बॉर्डर तक पुलिस टीमें नेपाली नौकर वीर बहादुर उर्फ वीरू की तलाश में जुट गईं। नेपाल जाने वाले रास्ताें से लेकर उत्तराखंड में टीमों को भेजा गया। पुलिस को यह भी आशंका थी कि लखीमपुर वाले रास्ते से नेपाली नौकर भाग सकता है। एक टीम इस ओर भेजी गई। देर रात तक पुलिस नौकर का कोई सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस का दावा कि वह अभी नेपाल नहीं पहुंचा होगा। इसके चलते पुलिस की एक टीम उत्तराखंड में भी गई है।



जिस वक्त नेपाली नौकर ने इस वारदात को अंजाम दिया उस  वक्त बिल्डर का परिवार बेटी की सगाई के लिए दिल्ली गया हुआ था। इसी दौरान नेपाली नौकर ने गार्ड को खीर और परांठा खिलाकर 80 लाख के जेवरात और नकदी लेकर अपने साथियों संग फरार हो गया। वारदात की जानकारी लगते ही परिवार मेरठ पहुंचा। जहां बिखरा घर, टूटी तिजोरी और पुश्तैनी जेवरात गायब देख बिल्डर की पत्नी बेहोश हो गईं। उन्हें पड़ोस की महिलाओं ने सांत्वना दी। 

Nepali servent robbed eighty lakhs of Jwellry from Builders house in Meerut
बिल्डर के घर में रखा चांदी का सामान - फोटो : अमर उजाला

कोठी में ही बंद कर दिया मोबाइल 
नेपाली नौकर वीर बहादुर शातिर निकला। उसने कोठी में वारदात पूरी प्लानिंग से की। अपनी आईडी या कोई साक्ष्य नहीं दिया, जिससे उसके बारे में कोई जानकारी जुटा सके। यहां तक कि भागने से पहले अपना मोबाइल कोठी में ही बंद कर दिया था, ताकि उसकी लोकेशन को पुलिस ट्रेस न कर सके। बिल्डर की बेटी की शादी है। यह बात नेपाली नौकर को पता थी। इसलिए पहले से ही पूरी तैयारी की थी। 

Nepali servent robbed eighty lakhs of Jwellry from Builders house in Meerut
टूटी तिजोरी - फोटो : अमर उजाला

पुश्तैनी जेवरात के खाली डिब्बे देख बेहोश हुईं रजनी गुप्ता
दिल्ली से कमलानगर पहुंचने के बाद कोठी में जेवरात के खाली डिब्बे देख प्रदीप गुप्ता की पत्नी रजनी बेहोश हो गईं। परिवार के लोगों ने उन्हें संभाला। प्रदीप ने बताया कि तीन दिन पहले वह यह जेवरात बैंक के लॉकर से निकालकर लाए थे। उनको भी बदमाश ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nepali servent robbed eighty lakhs of Jwellry from Builders house in Meerut
बिल्डर के घर में रखा चांदी का सामान - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार ने बताया पांच करोड़ का सामान जाना
घटना के बाद सीओ ब्रह्मपुरी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे थे। पीड़ित परिवार से बात की तो उन्हें बताया गया कि करीब पांच करोड़ का सामान कोठी से गायब है। शुरूआत में 80 लाख नकद और तीन करोड़ से अधिक कीमत के जेवरात बताए गए थे। प्रदीप गुप्ता के यहां आए व्यापारी बता रहे थे कि काफी सामान गया है। बदमाशों ने कुछ नहीं छोड़ा। नकदी, ज्वेलरी के अलावा चांदी की तस्वीरें भी ले गए हैं। हालांकि बाद में दी गई तहरीर में 80 लाख की लूट होने की बात कही गई।

विज्ञापन
Nepali servent robbed eighty lakhs of Jwellry from Builders house in Meerut
डॉग स्क्वायड - फोटो : अमर उजाला

जब मैं कोठी के अंदर खाना खाने गया, उस वक्त वीर बहादुर कपड़े धो रहा था। खाना खाने के बाद बेहोश हो गया था। परिवार वाले मुझे कोठी से लेकर चले गए। वीर बहादुर ने क्या किया, इसके बारे में मुझे नहीं पता। अभी मेरी हालत ठीक नहीं है। यह सुनते ही पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया दिया।  -गार्ड मनोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed