फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: छज्जे से शुरू हुई प्रेम कहानी का खौफनाक अंत, बात न हुई तो गर्लफ्रेंड को गुपचुप ढूंढ रहा था वसीम

Thu, 18 Aug 2022 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Aug 2022 12:10 PM IST
विज्ञापन
Murder: Meerut boy love story that started from the balcony end dreadfully, here is the Murder story
शाइना हत्याकांड, मेरठ - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ में झूठी आन की खातिर एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। एक साल पहले घर के छज्जे से वसीम और शाइना का प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। शाइना के अचानक गुम होने के बाद से वसीम उसे तलाश कर रहा था। अखबारों में युवती की सिर कटी लाश मिलने के बाद से वसीम का शक और भी गहराने लगा था। उसने कई बार गर्लफ्रेंड शाइना उर्फ सानिया को अपने मोबाइल से कॉल लगाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।



लिसाड़ीगेट थाना पुलिस और एसओजी युवती की सिर कटी लाश की वारदात के खुलासे में लगी थी। इसी बीच वसीम ने मुखबिर को शाइना के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उससे पूरी बात बताई। बुधवार को एसओजी को मुखबिर ने फोन पर बताया कि शालीमार गार्डन कॉलोनी निवासी शाहिद की बेटी शाइना लापता है। प्रेमी वसीम शाइना को तलाशता घूम रहा है। अंदेशा है कि परिजनों ने ही शाइना को मार दिया है। हो सकता है कि सिर कटी लाश शाइना की ही हो। बस इसके बाद पुलिस की तफ्तीश आसान हो गई।

Murder: Meerut boy love story that started from the balcony end dreadfully, here is the Murder story
शाइना मर्डर केस। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि शाइना का सिर तलाशने के लिए टीम लगी हैं। हालांकि कल छह घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी पुलिस युवती का कटा सिर नहीं तलाश पाई। गुरुवार को पुलिस ने फिर से कटी गर्दन को तलाशने के लिए टीम लगाई है।

Murder: Meerut boy love story that started from the balcony end dreadfully, here is the Murder story
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

वसीम और शाइना के परिजन दोनों की बिरादारी अलग होने की वजह से नाखुश थे। शाइना का कसूर इतना था कि वह वसीम से निकाह करना चाहती थी। परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। शाइना मां, पिता और भाई के सामने दूसरे युवक से निकाह न करने की बात कहती रही। पुलिस के मुताबिक शाहिद का कहना है कि उसने पंद्रह दिन पहले ही हत्या की योजना बना ली थी क्योंकि इससे परिवार की बदनामी हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder: Meerut boy love story that started from the balcony end dreadfully, here is the Murder story
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

बेटी शाइना का कत्ल करने के बाद शाहिद परिजनों को दस दिन की जमात पर जाने की बात कहकर घर से चला गया था। हालांकि वह दो दिन बाद ही घर पर लौट आया। पत्नी शहनाज ने उससे शाइना के बारे में पूछा। शाहिद ने बेटी को मौसी के घर पर भेजने की बात कहकर टरका दिया। शहनाज अस्पताल में बड़ी बेटी की देखरेख में लगी थी।

विज्ञापन
Murder: Meerut boy love story that started from the balcony end dreadfully, here is the Murder story
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बताया कि शाहिद की बड़ी बेटी नफीसा की शादी मुजफ्फरनगर में हुई है। नफीसा ने हापुड़ रोड पर ग्रीन हॉस्पिटल में 11 अगस्त को बेटी को जन्म दिया। जिस दिन शाहिद ने शाइना की हत्या की तब नफीसा के मायके और ससुराल वाले अस्पताल में थे। शाहिद ने अकेले ही वारदात करना कबूल किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शाइना की हत्या की बात मां शहनाज और भाइयों ने भी छिपाई।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed