मेरठ में पांच दिन पहले लखीपुरा स्थित कब्रिस्तान के पास मिले युवती के सिर कटे शव के पीछे रिश्तों के कत्ल की सनसनीखेज कहानी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि बेटी शाइना (22) के प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता शाहिद ने ही छुरे से सिर काटकर शव फेंक दिया था। पुलिस ने मंगलवार तक पहचान न होने के चलते शव को लावारिस में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था।
दिल दहला देने वाली वारदात: छुरे से काट दी थी बेटी की गर्दन, स्कूटी पर ले गया था लाश, नाले में फेंका था सिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद शव कपड़े में लपेटकर फलों की कैरेट में रख स्कूटी पर कब्रिस्तान के पास ले गया। उसकी योजना शव को दफनाने की थी पर तभी एक युवक वहां से गुजरा। इसके बाद शाहिद ने योजना बदली और बेटी का धड़ वहीं डालकर सिर माधवपुरम के नाले में फेंक दिया। अगले दिन 12 तारीख को कब्रिस्तान के पास शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई थी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की थी।
बेटी का कत्ल कर जमात में जाने की बात कहकर चला गया था शाहिद
बेटी शाइना का कत्ल करने के बाद शाहिद 10 दिन की जमात पर जाने की बात कहकर घर से चला गया था। दो दिन बाद घूम-फिर कर शाहिद घर पर लौट आया। पत्नी शहनाज ने उससे बेटी शाइना के बारे में पूछा। शाहिद ने बेटी को मौसी के घर पर जाने की बात कहकर टरका दिया है। शहनाज और परिवार के लोग अस्पताल में बड़ी बेटी और नाती की देख-रेख में लगे थे।
वहीं, पांच दिन से वसीम को शाइना नहीं मिली तो वह गुपचुप तरीके से उसे ढूंढने में लगा था। वसीम की मुलाकात बुधवार सुबह पुलिस के मुखबिर से हुई। जिसने यह बात पुलिस को बताई और युवती की हत्या का राज खुल गया।
पुलिस ने कहा कि शाहिद की बड़ी बेटी नफीसा की शादी मुजफ्फरनगर में हुई है। नफीसा ने हापुड़ रोड पर ग्रीन हॉस्पिटल में 11 अगस्त को बेटी को जन्म दिया। नफीसा के मायके और ससुराल वाले अस्पताल में थे। छोटी बेटी शाइना की शाहिद ने हत्या की। उसका शव कब्रिस्तान के पास और गर्दन माधवपुरम नाले में फेंक दी।