फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: स्टेडियम में न कोच न सुविधाएं, अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक बिखेर रहे मेरठ के खिलाड़ी

Mon, 18 Apr 2022 12:34 PM IST
Dimple Sirohi वाहिद अली, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
वाहिद अली, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Apr 2022 12:34 PM IST
सार

खिलाड़ी एशियन गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं तक में निजी कोचों के सहारे क्वालिफाए कर रहे हैं। ज्यादातर खिलाडीयों ने अपने दम पर सफलता हासिल की है। सरकार के द्वारा कोई मदद नही मिल रही है। स्टेडियम में 12 से ज्यादा खेलों पर सिर्फ चार ही स्थाई कोच हैं। 

विज्ञापन
sports news meerut:  no coaches facilities in stadium still players qualifying international competitions on their capabilities
पारुल चौधरी - फोटो : amar ujala

सरकारी सुविधाओं के अभाव के बावजूद खिलाड़ियों ने निजी कोचों की मदद से अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय फलक पर खुद का रास्ता तैयार किया है। शूटिंग, बैडमिंटन, तीरंदाजी से लेकर एथलेटिक और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 



शूटर शहजर रिजवी, शटलर मनु अत्री, ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी, भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी, एथलीट पारुल चौधरी, शूटर सौरभ चौधरी, शूटर आर्यावंश त्यागी, शार्दुल विहान, शपथ भारद्वाज, एशियन गेम्स क्वालिफायर नीरज चौहान ने अपने दम पर सफलता हासिल की है। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में वर्तमान में महज क्रिकेट, मुक्केबाजी, कुश्ती और तैराकी के स्थायी कोच हैं, जबकि 12 से ज्यादा खेलों के कोच नहीं हैं।

sports news meerut:  no coaches facilities in stadium still players qualifying international competitions on their capabilities
पारुल चौधरी - फोटो : social media

एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ में बनाई जगह  
सरधना के बहादरपुर गांव निवासी भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी ने गांव की चकरोड पर अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में जिले का नाम रोशन किया। किसान परिवार में जन्मी अन्नू ने 2022 टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने के बाद इस साल होने वाले एशियन गेम्स व कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह पक्की कर ली है। निजी कोच के सहारे उन्होंने गन्ने से भी अभ्यास किया। 

एथलीट पारुल चौधरी एशियन गेम्स में दिखाएंगी प्रतिभा  
दौराला क्षेत्र के गांव इकलौता निवासी एथलीट पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने निजी कोच गौरव त्यागी से प्राथमिक प्रशिक्षण लिया और अपनी उड़ान तय की। 

sports news meerut:  no coaches facilities in stadium still players qualifying international competitions on their capabilities
तीरंदाज नीरज परिवार के साथ - फोटो : amar ujala

रसोइया के बेटे नीरज एशियन गेम्स तक पहुंचे 
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मेस में रसोइया रहे अक्षयलाल के तीरंदाज बेटे नीरज चौहान ने एशियन गेम्स में जगह पक्की कर ली है। स्टेडियम में पिछले पांच साल से तीरंदाजी के कोच नहीं है। आईटीबी में कार्यरत नीरज चीन में होने वाले एशियन गेम्स में प्रतिभाग करेंगे।  

 

ओलंपिक तक पहुंचे मनु अत्री
सूरजकुंड रोड निवासी शटलर मनु अत्री को कभी कैलाश प्रकाश स्टेडियम में तैनात कोच ने नकार दिया था, जिसके बाद पिता राजाराम अत्री ने बेटे को अंतरराष्ट्रीय शटलर बनाने की ठान ली। निजी कोच और निजी एकेडमी में अभ्यास कर वह ओलंपिक तक पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sports news meerut:  no coaches facilities in stadium still players qualifying international competitions on their capabilities
तीरंदाज नीरज परिवार के साथ - फोटो : amar ujala

बिना कोच स्टेडियम में पसीना बहा रहे तीरंदाज
इंचौली क्षेत्र के खरदौनी गांव निवासी राष्ट्रीय तीरंदाज दानिश चौहान पिछले दो सालों से स्टेडियम में पसीना बहा रहे हैं। सुबह दस बजे स्टेडियम में बिना कोच के अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए तैयारी कर रहे हैं।

स्टेडियम में 170 से अधिक खिलाड़ी 
स्टेडियम में एथलेटिक खेल में सौ से ज्यादा खिलाड़ी हैं। तीरंदाजी, शूटिंग, कुश्ती, बाक्सिंग, क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल सहित अन्य खेलों में 70 से ज्यादा खिलाड़ी हैं। स्टेडियम में शूटिंग, हॉकी व एथलेटिक के अस्थाई कोचों का अनुबंध समाप्त हो गया है।

विज्ञापन
sports news meerut:  no coaches facilities in stadium still players qualifying international competitions on their capabilities
कैलाश प्रकाश स्टेडियम - फोटो : pti

इन खेलों के नहीं कोच 
वालीबॉल, जूडो, शूटिंग, एथलेटिक, बैडमिंटन, कबड्डी, हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल, हैंडबॉल, टेबिल-टेनिस, जिम्नास्टिक। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed