आमतौर पर छात्र छात्राएं कॉपी के पेज पर सवालों के उत्तर लिखकर नकल करते हैं। शनिवार को सीसीएसयू की परीक्षा में जो मामला सामने आया है उसको देख कर फ्लाइंग स्क्वायड टीम भी हैरान रह गई।
छात्राओं ने अपनी हथेली, बाजू पैर और तलवों को नकल की किताब बना लिया। जिसे देखकर टीम भी हैरान रह गई। आगे तस्वीरों में देखें कैसे छात्राओं ने पूरी काॅपी से भी ज्यादा सवालों को अपने हाथ पांव और यूनिफाॅर्म पर नकल करने के लिए लिख डाला:-
2 of 7
छात्रा ने बाजू पर ही उतार ली पूरी किताब
- फोटो : amar ujala
छात्राओं ने सैकड़ों सवालों के उत्तर पैर पर लिख डाले। बहुविकल्पीय परीक्षा में भी ऐसी नकल देखकर फ्लाइंग स्क्वायड की टीम भी हैरान रह गई। उत्तर ऐसे लिखे गए हैं कि छात्राओं ने खुद ही नहीं किसी दूसरे की मदद से इनको अपने हाथ और पैर पर लिखवाया होगा।
3 of 7
हाथ पर लाल कलम से लिखी नकल
- फोटो : amar ujala
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से संबद्ध कॉलेजों में यूजी-पीजी फाइनल ईयर की परीक्षा में नकलचियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। लेकिन नकलची बाज नहीं आते हैं। शनिवार को परीक्षा में बुलंदशहर के आईपी कॉलेज केंद्र पर चार और एनआरईसी खुर्जा केंद्र पर दो छात्राएं नकल करते हुए पकड़ी गई हैं।
इन्होंने हाथ, पैर, कुर्ती और पैर के पंजों पर भी सवालों के उत्तर लिख रखे थे। इतने सवाल लिखे देखकर फ्लाइंग स्कवायड टीम भी हैरान रह गई। सभी के खिलाफ यूएफएम के तहत कार्रवाई की गई है।
5 of 7
नकल के लिए हाथ पर लिख डाली पूरी किताब
- फोटो : amar ujala
कॉलेजों में एक सितंबर से वार्षिक, सेमेस्टर में प्रोफेशनल और ट्रेडिशनल कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा केंद्रों पर तैनात पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला द्वारा दिए गए हैं।
विवि द्वारा नियुक्त केंद्रीय सचल दस्ते के संयोजक प्रो. शिवराज सिंह व सदस्य डॉ. राजीव कौशिक एवं डॉ. एनपी सिंह निर्देशन में पांच उड़नदस्ते पूरे परिक्षेत्र में छापामारी कर रहे हैं।