फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder: घर दावत दी, फिर तीन युवकों को दी खौफनाक मौत, छात्रा की मोहब्बत में इजलाल ने किया था तिहरा हत्याकांड

Wed, 15 Feb 2023 12:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Feb 2023 12:36 PM IST
विज्ञापन
Murder: Ijlal committed triple murder in love of a girl, triple murder after inviting three youth at home
मृतक युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के चर्चित तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी हाजी इजलाल को मंगलवार हाई कोर्ट से जमानत मिल गई। बताया गया कि हाजी इजलाल के वकील ने कई महीने से कोर्ट में इसकी अर्जी लगाई हुई थी। जिसमें सुनवाई हुई है। इजलाल की जमानत मिलने पर कोतवाली में अलर्ट जारी हो गया है। 23 मई 2008 को कोतवाली के गुदड़ी बाजार में यह तिहरा हत्याकांड हुआ था जिसने इलाके को दहलाकर रख दिया था। जिस जगह पर इस वारदात को अंजाम दिया गया वहां सड़क से लेकर चबूतरे तक खून ही खून फैला था। पुलिस मौके पर पहुंचती इससे पहले ही खून साफ कर दिया गया और तीनों युवकों की लाशें बागपत के बिनौली में गंगनहर में मिली थी। तीनों युवकों की लाश देखकर जनाक्रोश फैल गया था। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच चुकी थी, पुलिस ने मुख्य आरोपी इजलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यहां तक कई माह तक कोतवाली के गुदड़ी बाजार से लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस अलर्ट रही थी। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे एक छात्रा की मोहब्बत में बेरहमी से मौत की भेंट चढ़ा दी गईं तीन युवकों की जिंदगी।

Murder: Ijlal committed triple murder in love of a girl, triple murder after inviting three youth at home
हाजी इजलाल - फोटो : अमर उजाला

23 मई 2008 में कोतवाली थानाक्षेत्र के गुदडी बाजार में पुनीत गिरी, सुधीर व सुनील ढाका की हत्या हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी हाजी इजलाल समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था। जांच पड़ताल में सामने आया था कि मेरठ कॉलेज की एक युवती की मोहब्बत को लेकर इजलाल ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। हत्याकांड को अ 

तीनों युवकों की लाश बागपत के बिनोली गंग नहर में मिली थी। जिसको लेकर मेरठ और बागपत में जनाक्रोश भी हुआ था। तभी से मुख्य आरोपी हाजी इजलाल जो जेल में बंद था। 

Murder: Ijlal committed triple murder in love of a girl, triple murder after inviting three youth at home
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार की ओर से लगातार आरोपी को सजा दिलाने के लिए गवाही कराई जा रही थी। हाई कोर्ट के आदेश के अनुसार 12 साल से अधिक जेल में बंद बंदियों को जमानत देने की बात कही गई थी। इसी आधार पर मुख्य आरोपी इजलाल के अधिवक्ता ने दो महीने पहले जमानत की अर्जी हाईकोर्ट में लगाई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder: Ijlal committed triple murder in love of a girl, triple murder after inviting three youth at home
meerut police - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को हाईकोर्ट ने इजलाल को जमानत दी है। जमानत मिलने की जानकारी लगने पर इजलाल के परिवार ने कोतवाली में इसकी सूचना दे दी। मृतक सुनील ढाका के भाई अनिल ढाका का कहना है कि 2008 से वह लगातार इजलाल और उसके परिवार को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं। वह कोर्ट में अपील करेंगे। 

विज्ञापन
Murder: Ijlal committed triple murder in love of a girl, triple murder after inviting three youth at home
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली में सतर्क हुई पुलिस
इजलाल की जमानत होने की जानकारी लगने पर कोतवाली क्षेत्र में माहौल गर्मा गया हैं। जिसको देखते हुए कोतवाली क्षेत्र में पुलिस सतर्क हो गई है। इजलाल के आने के बाद वहां पर कोई विवाद न हो जाए। इसको लेकर पुलिस अलर्ट है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि हाई कोर्ट से जमानत इजलाल को मिल गई। अब वह जेल से बाहर आ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed