फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदला अंदाज : वैलेंटाइन डे पर हनीप्रीत ने काटा केक, डेरा प्रमुख का हाथ पकड़ बोली- जिंदगी इतनी...

Tue, 14 Feb 2023 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Feb 2023 01:30 PM IST
सार

रोहतक की सुनारिया जेल से 40 दिन की पैराल लेकर डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम तीसरी बार बरनावा आश्रम में हैं। राम रहीम हनीप्रीत और परिवार के अन्य सदस्य भी साथ आए हैं।  

विज्ञापन
Baghpat: On having one million followers, Honeypreet cut the cake holding the Dera chief's hand
हनीप्रीत व बाबा राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर दस लाख फॉलोअर होने की खुशी में हनीप्रीत ने वैलेंटाइन डे पर केक काटा। हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आकर डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा और बोली जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर आप न मिलते। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राम रहीम व हनीप्रीत डेरे में रहकर  समय समय पर यूट्यूब अकाउंट पर ऑनलाइन होकर शाही अंदाज में मोर पंखी लेकर गुरुकुल कर साध संगत को मानवता भलाई के कार्य करने, नशा छुड़वाने व गुरुमंत्र भी देते हैं। इस दौरान हनीप्रीत बिल्कुल बदले अंदाज में नजर आ रही हैं। इससे पहले हनीप्रीन को बाबा राम रहीम ने पैरोल के दौरान नया नाम भी दिया। मंगलवार को वैलेंटाइन डे के दिन फिर से फॉलोअर्स के साथ ऑनलाइन आकर केक काटा। आगे तस्वीरों में देखें कैसे 40 दिन के पैरोल पर डेरा प्रमुख के साथ वक्त गुजार रही हैं हनीप्रीत।  

Baghpat: On having one million followers, Honeypreet cut the cake holding the Dera chief's hand
हनीप्रीत को आशीर्वाद देते राम रहीम। - फोटो : अमर उजाला

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में आया हुआ है। उसके साथ उसकी मुहंबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी हैं।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Live: बागपत में पुलिस मुठभेड़ में चार गोतस्कर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Baghpat: On having one million followers, Honeypreet cut the cake holding the Dera chief's hand
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

हनीप्रीत ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन लाइव आकर राम रहीम का हाथ पकड़कर केक काटा है। इसके बाद राम रहीम ने हनीप्रीत को केक खिलाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। इस दौरान हनीप्रति बोल रही हैं- किस तरह करूं शुक्रिया अल्फाज नहीं होते, जिंदगी नही होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप न मिलते, पापा हम आपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहें, फख्र मुझे होता है आपकी रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat: On having one million followers, Honeypreet cut the cake holding the Dera chief's hand
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला

रूहानी दीदी का दिया नाम 
इससे पूर्व पैरोल पर आश्रम में गुरुगद्दी के सवाल को लेकर राम रहीम ने कहा था कि हम थे, हम है, हम ही रहेंगे। यहां बाबा राम रहीम ने हनीप्रीत को रूहानी दीदी का पद भी दिया था। हनीप्रीत अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।  

विज्ञापन
Baghpat: On having one million followers, Honeypreet cut the cake holding the Dera chief's hand
बाबा राम रहीम, हनीप्रीत - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पिछली बार पैरोल से वापस जेल जाने से पहले राम रहीम ने मोबाइल चैट पर तीसरा दो मिनट 36 सेकेंड का गाना 'चैट पर चैट-दिन रात चैट, वीडियो गेम खेल बैठ-बैठ' सॉन्ग लांच किया था। सॉन्ग में वह युवाओं के साथ डांस भी करते दिखाई दिया। इस दौरान बाबा राम रहीम के साथ हनीप्रीत भी नजर आईं थी। इसके बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपना संदेश दिया। तीसरी बार पैरोल पर भी दोनों सोशल मीडिया पर लाइव आते रहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed