बागपत जेल में हुई अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मेरठ कनेक्शन भी सामने आ रहा है। सूत्रों की माने तो मुन्ना बजरंगी पर एक नहीं दो पिस्टलों से गोलियां बरसाई गई। आगे जानिए पूरा मामला...
Pics: डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या का मेरठ कनेक्शन, एक नहीं दो पिस्टलों से बरसाई थी गोलियां
माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या में प्रयुक्त पिस्टल मेरठ से खरीदना बताया जा रहा है। बजरंगी की हत्या में दो पिस्टल से गोलियां चलने की बात सामने आई है।
पढ़ें : मर्डर से ठीक 9 घंटे पहले कुछ इस अंदाज में दिखा था अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी, देखें तस्वीरें
पुलिस का कहना है कि इसका खुलासा फोरेंसिक जांच में होगा। मुन्ना बजरंगी का हत्यारोपी सुनील राठी मेरठ जेल में काफी दिन रहा है। जेल में मेरठ के कई बदमाशों से उसकी दोस्ती हो गयी थी। सुनील राठी ने मेरठ के कई बदमाशों से वारदात कराई।
पुलिस सूत्रों की माने तो मुन्ना बजरंगी की हत्या में सुनील राठी और उसके एक साथी ने दो पिस्टल से गोलियां चलाई हैं। इनमें एक पिस्टल मेरठ से खरीदना बताया गया है।
पढ़ें : कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने क्यों की अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या, ये रही बड़ी वजह
इस मामले की पुलिस जांच करने में जुटी है कि आखिर पिस्टल उपलब्ध कराने के लिए राठी ने किस बदमाश से संपर्क किया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/