माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या से ठीक नौ घंटे पहले का एक आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार रात नौ बजे का है। जब झांसी जेल से मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में लाया गया था। आगे तस्वीरों में देखिए मुन्ना बजरंगी का आखिरी अंदाज, देखें...
इसमें बागपत जेल में एंट्री से ठीक पहले मुन्ना बजरंगी पुलिस के सुरक्षा घेरे में है। मुन्ना बजरंगी कभी बातें कर रहा है तो कभी हंस रहा है। रविवार की रात में करीब सवा नौ बजे माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी को झांसी जेल से एंबुलेंस में बागपत जेल शिफ्ट किया गया था।
इसी दौरान जिला जेल के मुख्य द्वार पर एंबुलेंस से उतरते समय डॉन मुन्ना बजरंगी का किसी ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इस वीडियो में डॉन एंबुलेंस से उतरता हुआ नजर आ रहा है। इस फोटो में सफेद घेरे में है मुन्ना बजरंगी
मुन्ना बजरंगी ने एंबुलेंस से उतरकर पुलिस कर्मियों के साथ भी बातचीत की और अपना सामान उठाया। वीडियो में पुलिस कर्मियों से घिरे यूपी के सबसे बड़े डॉन का आखिरी अंदाज खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें : मुन्ना बजरंगी हत्या: 34 सेकेंड में मर्डर, और बागपत जेल की अनदेखी तस्वीरें, सिर्फ एक क्लिक में देखें
सोमवार को जेल में डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। चंद मिनट में ही वीडियो सभी के मोबाइल में पहुंच गई। वीडियो को किसने वायरल किया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि वीडियो जिसने भी वायरल की है, उसकी जांच कराई जाएगी।