फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुन्ना बजरंगी हत्या: इन आठ बड़े सवालों के जवाब नहीं खोज पाई पुलिस, कैसे होगा खुलासा

Tue, 17 Jul 2018 11:58 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 17 Jul 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder: UP police could not find answers to these big eight questions
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के आठ दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। जांच की थ्योरी कई हैं, लेकिन अभी तक किसी के तार नहीं जुड़ पा रहे हैं। पुलिस की टीमें जांच में जुटी है। लेकिन कोई भी थ्योरी अभी तक अंजाम तक नहीं पहुंची है।

Munna Bajrangi murder: UP police could not find answers to these big eight questions
मुन्ना बजरंगी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस का दावा है कि जल्द खुलासा होगा, लेकिन जो स्थिति है, इससे अंदेशा है कि अभी वारदात के खुलासे में समय लग सकता है। असल में पुलिस दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा में वारदात के कनेक्शन जोड़ रही है। पूर्वांचल के माफिया डॉन और पश्चिम के कुख्यात की भी कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस एक सिरा जोड़ती है, लेकिन दूसरा हाथ से छूट जाता है।

Munna Bajrangi murder: UP police could not find answers to these big eight questions
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

एसपी जयप्रकाश का कहना है कि जांच तेज जल रही है, उच्चाधिकारी मामले पर नजर रखे हैं। बजरंगी की हत्या का आरोपी सुनील राठी अब फतेहगढ़ जेल में है। पिस्टल बरामद हो चुकी है। पुलिस राहत महसूस कर रही है, जिस तरीके से हत्या की गई, बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Munna Bajrangi murder: UP police could not find answers to these big eight questions
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

आठ दिन और आठ सवाल 
- बागपत जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की वजह क्या है।  
- 10 करोड़ की सुपारी, माफिया गठजोड़, रंजिश या फिर राजनीतिक षड्यंत्र रचा गया। 
- बजरंगी ने पहले ही हत्या की आशंका जताई थी तो उसे बागपत पेशी पर क्यों लाया गया। 
- बागपत पुलिस लाइन के बजाए किसके आदेश पर बजरंगी को जेल ले जाया गया।

विज्ञापन
Munna Bajrangi murder: UP police could not find answers to these big eight questions
फाइल फोटो

- बागपत जेल में पिस्टल कैसे पहुंची, क्या किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत है। 
- बागपत जेल में सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी की कितनी और क्या-क्या बातें हुई। 
- कुख्यात सुनील राठी को एक साल तक बागपत में ही क्यों रोककर रखा गया। 
- बागपत जेल में सुनील राठी की हर बात को आदेश की तरह क्यों माना गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed