गर्मी में ठंडक का अहसास देने के लिए आई बारिश जेब के लिए राहत भरी है। बाजार में मानसून ऑफर्स की शुरूआत हो चुकी है। ब्रांड और नॉनब्रांड के हर आयटम पर शानदार मानसून सेल ऑफर है। शोरूम से लेकर मॉल में बंपर छूट चल रही है। कपड़ों, जूतों, लाइफ स्टाइल आयटम, एसेसरीज, बैग, इलेक्ट्रानिक आयटम से लेकर वाहनों की कीमतें छूट की बारिश में भीग रही हैं। मानसून में शॉपिंग का लाभ लेकर आकर्षक छूट पर अपनी पसंद की खरीदारी का फायदा उठाएं। समर स्टॉक निकालने के लिए दुकानदारों ने छूट ऑफर लांच कर दिए हैं, ताकि अब सावन के वक्त नया कलेक्शन ला सकें।
कॉलेज शॉपिंग के लिए शानदार मौका
2 of 6
मॉनसून सेल
- फोटो : अमर उजाला
कपड़ों और लाइफ स्टाइल के सभी ब्रांड्स पर इस समय 25 प्रतिशत से 50 प्रतिशत की छूट है। कॉलेज स्टूडेंट्स और ऑफिस गोइंग लड़कियों के लिए शॉपिंग का मुफीद समय है। पर्स, हैंडबैग, क्लच, टॉप, ट्राउजर, पेंट्स, केपरी, स्कर्ट्स, जैकेट, कुर्तियां, टीशर्ट, फंकी ज्वैलरी, फुटवियर्स, स्टोल सभी पर छूट है। कोई भी मनपसंद सामान खरीदें और छूट पाएं। दुकानों, शोरूम के साथ बुटीक्स पर भी सेल ऑफर हैं। मानसून में समर का स्टॉक आउट करने के लिए बुटीक्स भी एक के साथ एक फ्री से लेकर 20 से 50 प्रतिशत तक कीमतों में छूट दे रहे हैं।
ब्रांड व नॉन ब्रांड सब पर ऑफर
3 of 6
मॉनसून सेल
- फोटो : अमर उजाला
कपड़ों से लेकर रेडीमेड और मेकिंग में छूट है। प्रिंट पैलेस ने 20 प्रतिशत छूट, श्री शॉपिंग सेंटर रामा प्लाजा बच्चा पार्क पर खरीदी में 50 प्रतिशत, फंटास्टिक स्टोर पर 50 प्रतिशत, बिंदल स्टोर पर सभी ब्रांड्स के जींस, टीशर्ट व कपड़ों पर 50 प्रतिशत तक कीमतों में छूट है। बजाज लाइफ स्टाइल पर भी 30 प्रतिशत छूट ऑफर है। नाइक, रीबॉक, लोटो, लिवाइस, न्यूमेरो, कॉटन काउंटी, एलिन सोली, वुडलैंड, ली, स्पार्की, बिग बाजार, रिलायंस, पैंटालून, बीबा, रंगमंच सभी ब्रांड्स पर छूट है।
गहनों बनवाने पर भी मिलेगी छूट
4 of 6
ज्वेलरी खरीदते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
मानसून ऑफर्स में इस बार ज्वैलरी मार्केट भी शामिल है। सराफा बाजार, आबूप्लाजा गोल्ड मार्केट, आबूलेन सराफा बाजार, शास्त्रीनगर में ज्वैलरी शोरूम पर गहनों की बनवाई पर मानसून ऑफर चल रहा है। जोधामल कैलाशचंद सदर बाजार के यहां मेकिंग चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट है। श्वेता ज्वैलर्स नीलगली में भी चांदी के आयटम की खरीद और बनवाई पर मेकिंग चार्ज में छूट है। अन्य ज्वैलर्स भी मानसून ऑफर में शामिल हैं।
सस्ते दाम में खरीदें इलेक्ट्रॉनिक्स
मानसून सेल में इलेक्ट्रॉनिक आयटम फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, ओवन व छोटे उपकरणों पर भी छूट है। एक स्टोर में तो पुराना उपकरण लाओ नया ले जाओ और पांच हजार की छूट पाओ। दुपहिया और चार पहिया वाहनों के साथ ही उनकी एसेसरीज पर भी छूट है।