फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

माॅडल हत्याकांड: गर्लफ्रेंड का बड़ा खुलासा, सिर्फ व्हाटसएप काॅल करता था विवेक, आखिर क्या है नाै महीने का राज

Sat, 24 Aug 2024 11:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 Aug 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Model murder case: Girlfriend statement recorded, police investigating these points
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

मॉडल विवेक शाहू की हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस की टीम जांच में जुटी है। हालांकि इस हत्याकांड को लेकर पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। वहीं शुक्रवार को मॉडल की महिला मित्र बयान दर्ज कराने पहुंची। इस दाैरान उसने एक नया ही खुलासा किया। पुलिस की जांच अब गर्लफ्रेंड के सच और झूठ के ईर्द-गिर्द घूम रही है।



सिर्फ व्हाट्सएप काॅल करता था विवेक
पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि मॉडल विवेक साहू काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। गुरुग्राम से आने के बाद उसने अपना मोबाइल भी रिचार्ज नहीं कराया था। मोबाइल की आउटगोइंग बंद हो चुकी थी, इनकमिंग ही चालू थी। अगर किसी को कॉल करना होता तो विवेक घर पर लगे वाईफाई से फोन को कनेक्ट करके व्हाट्सएप कॉल कर लेता था। ऐसा वह क्यों कर रहा था, इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। 

Model murder case: Girlfriend statement recorded, police investigating these points
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड के अलावा विवेक की गुरुग्राम के एक दोस्त से भी बात हुई। ये दोस्त कौन है, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। विवेक की गर्लफ्रेंड, करोड़ों रुपये और किसी से कोई अदावत तो नहीं, इन सब बिंदुओं पर पुलिस की जांच टिकी हुई है। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। एक टीम गुरुग्राम नेटवर्क पर भी काम कर रही है। हत्या का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। 

महिला मित्र के दर्ज हुए बयान
महिला मित्र ने पुलिस को बताया कि उसके विवेक से दिसंबर 2023 से संबंध नहीं हैं और न ही कोई बात हुई। दो अन्य दोस्तों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहुंचे। खुलासे के लिए पुलिस हाईवे व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
 
Model murder case: Girlfriend statement recorded, police investigating these points
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

21 अगस्त को कंकरखेड़ा के डिफेंस एनक्लेव बी ब्लॉक निवासी मॉडल विवेक शाहू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शव दुल्हैड़ा स्थित सरकारी नलकूप के पास आरोपियों ने फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस को परिजनों ने बताया कि विवेक की एक महिला मित्र भी है, जो गुरुग्राम में रहती है। इसके चलते पुलिस ने उसे बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस दिया था। शुक्रवार को पल्लवपुरम थाने में पुलिस ने विवेक की महिला मित्र के बयान दर्ज किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Model murder case: Girlfriend statement recorded, police investigating these points
विवेक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

गर्लफ्रेंड बोली-नाै महीने से विवेक से नहीं हुई थी बात
उसने बताया कि पिछले नौ महीने से विवेक से उसकी बात नहीं हुई। पहले दोनों की दोस्ती थी लेकिन उसे अब विवेक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने महिला मित्र के साथ विवेक के दो दोस्तों को भी बयान के लिए बुलाया लेकिन उन्होंने शनिवार को थाने आने की बात कही है। महिला मित्र कितना सच बोल रही है। पुलिस इसके लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। विवेक के दोस्तों की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। 

विज्ञापन
Model murder case: Girlfriend statement recorded, police investigating these points
विवेक हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

कैलाशी अस्पताल के बाद नहीं मिली कोई लोकेशन 
विवेक शाहू घर से कहकर निकला था कि वह अपने दोस्तों से मिलने जा रहा है। वह कैलाशी अस्पताल के पास लगे सीसीटीवी में पैदल जाता नजर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने आगे के सीसीटीवी चेक किए लेकिन उनमें विवेक नजर नहीं आ रहा है।

पल्लवपुरम पुलिस और सर्विलांस की टीम हत्या की कड़ी जोड़ने में लगी हुई है। गुरुग्राम और दिल्ली के अलावा कुसैड़ी गांव में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ दौराला शुचिता सिंह का कहना है कि कई बिंदुओं पर चल रही है, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed