यूपी के मेरठ में एक किशोरी पार्क में सो रही थी। शुक्रवार सुबह उसने हिम्मत जुटाई और एसएसपी दफ्तर पहुंच गई। यहां एसएसपी के सामने किशोरी ने किया एक सनसनीखेज खुलासा जिसे सुनकर अधिकारी भी चौंक गए। किशोरी ने बताया कि उसकी मां उससे जबरदस्ती देह व्यापार करा रही है और इसके डर से वह तीन दिन से घर तक नहीं गई। आगे जानें कैसे पीड़िता ने खोला अपनी मां की घिनौनी हरकतों का राज: -
तीन दिन से पार्क में सो रही थी नाबालिग, फिर एसएसपी दफ्तर पहुंचकर बताई घर की घिनौनी सच्चाई
यूपी के मेरठ की किशोरी ने शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर एक सनसनीखेज खुलासा किया। पीड़िता ने बताया कि उसकी मां पिछले डेढ साल से उससे देहव्यापार करा रही है। यहां तक कि पीड़िता का भाई भी उसके साथ दुर्व्यवहार करता है।
पीड़िता ने एसएसपी को बताया कि उसकी मां उसे नशे की गोलियां खिलाती है और अनजान लोगों के साथ सुला देती है। उसका सगा भाई भी उसके साथ गलत काम करता है। पीड़िता के मुताबिक उसके घर के कई सदस्य इस बारे में जानते हैं लेकिन कोई भी उसकी मां को ऐसा करने से नहीं रोकता।
पीड़िता ने एसएसपी को अपने मोबाइल से कुछ वीडियो भी दिखाईं जिनमें उसकी मां एक शख्स के साथ घिनौनी हरकत करती नजर आ रही है। किशोरी का कहना है कि वह मौका पाकर घर से निकल आई लेकिन किसी से कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। आखिरकार उसने पुलिस में इसकी शिकायत की।
एसएसपी के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मां और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला थाना भेज दिया गया है। उसका मेडिकल कराया जाएगा। वहीं इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/