फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल में कसीनो: सत्ता की हनक और पुलिस की हिस्सेदारी, ऐसे फल-फूल रहे थे भाजपा नेता के काले कारनामे

Thu, 10 Apr 2025 01:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 10 Apr 2025 01:59 PM IST
सार

Meerut Crime News: दादरी गांव में भाजपा नेता अंकित मोतला के होटल राजरानी में आधी रात को पुलिस ने छापा मार दिया। माैके से हाईफाई कसीनो पकड़ा गया है। 31 जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा। सत्ता की हनक और पुलिस की हिस्सेदारी के बीच कैसे भाजपा नेता के होटल में चल रहे थे काले कारनामे। आगे पढ़ें विस्तार से।

विज्ञापन
Mini Casino in Hotel: Power in government, involvement of police, this is how BJP leader was running casino
नेताओं के साथ अंकित मोतला व होटल और बरामद गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के दादरी गांव में भाजपा नेता अंकित मोतला ने जुआघर चला रखा था, जहां पुलिस ने रेड मार दी। भाजपा नेता और उसका पार्टनर फरार हो गए। एसएसपी ने इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है। होटल में हाईफाई कैसीनो चल रहा था। बुधवार को जैसे ही छापेमारी हुई तो होटल में भगदड़ मच गई। पुलिस ने 31 लोगों को जुआ खेलते हुए मौके से पकड़ लिया।

Mini Casino in Hotel: Power in government, involvement of police, this is how BJP leader was running casino
आरोपियों की कारें। - फोटो : अमर उजाला

इस बड़ी कार्रवाई के दाैरान पुलिस ने 17 लाख 1050 रुपये बरामद किए। 21 लग्जरी गाड़ी और 35 मोबाइल, ताश के 26 पैकेट, एक कैलकुलेटर भी मिला। इस मामले में भाजपा नेता अंकित मोतला समेत 33 के खिलाफ दौराला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं वर्तमान में अंकित मोतला की मां उर्मिला वार्ड नौ से जिला पंचायत सदस्य हैं।

Mini Casino in Hotel: Power in government, involvement of police, this is how BJP leader was running casino
माैके पर मिली बोतलें - फोटो : अमर उजाला

ऐसे हुई कार्रवाई
देर रात एसएसपी विपिन ताड़ा को सूचना मिली कि दादरी गांव के बाहर भाजपा के एक नेता के होटल पर बड़े स्तर पर जुआ चल रहा है। दौराला और दादरी पुलिस उससे मिली हुई है। एसएसपी ने एसपी क्राइम और सीओ दौराला के नेतृत्व में एक टीम बना दी। रात में करीब एक बजे भाजपा नेता अंकित मोतला के होटल पर रेड करते हुए चल रहा जुआ घर पकड़ लिया। मौके से 31 लोगों को गिरफ्तार करते हुए 17 लाख 1050 रुपये, 21 गाड़ी और 35 मोबाइल बरामद किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mini Casino in Hotel: Power in government, involvement of police, this is how BJP leader was running casino
फरार हुआ अंकित मोतला। - फोटो : अमर उजाला

राजनेताओं के संबंधों के दम पर भाजपा नेता अंकित मोतला दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाइवे किनारे होटल राजरानी में जुआघर (कैसीनो) चला रहा था। करोड़ों रुपये की कमाई में खाकी और खादी की हिस्सेदारी थी। होटल में खाकी-खादी की पार्टी भी चलती थी। यही कारण था कि पुलिस ने कसीनो के बारे में जानते बूझते भी इस पर कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझाा।

विज्ञापन
Mini Casino in Hotel: Power in government, involvement of police, this is how BJP leader was running casino
होटल के पास खेतों में पार्क करते थे कारें। - फोटो : अमर उजाला

इसके दम पर अंकित मोतला ने हरिद्वार, दिल्ली, सहारनपुर, गाजियाबाद और बुलंदशहर तक अपना नेटवर्क फैलाया हुआ था। भंडाफोड़ होने पर मामला लखनऊ तक गूंजा। सत्ता व विपक्ष के नेता बयानबाजी को लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद एसएसपी ने सत्ताधारी नेता का करीबी बताने वाले इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरा दी और विभागीय जांच शुरू करा दी।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: कमिश्नरी के बाहर दो युवकों ने किया आत्मदह का प्रयास, पढ़ें-मेरठ से अपराध संक्षेप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed