मेरठ के दौराला में दादरी गांव में पुलिस और राजनेताओं के संबंधों के दम पर भाजपा नेता अंकित मोतला दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाइवे किनारे होटल राजरानी में जुआघर (कैसीनो) चला रहा था। करोड़ों रूपये की कमाई में खाकी और खादी की हिस्सेदारी थी।
इसके दम पर अंकित मोतला ने हरिद्वार, दिल्ली, सहारनपुर, गाजियाबाद और बुलंदशहर तक अपना नेटवर्क फैलाया हुआ था। होटल में खाकी-खादी की पार्टी भी चलती थी। भंडाफोड़ होने पर मामला लखनऊ तक गूंजा। सत्ता व विपक्ष के नेता बयानबाजी को लेकर आमने-सामने आ गए। इसके बाद एसएसपी ने सत्ताधारी नेता का करीबी बताने वाले इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरा दी और विभागीय जांच शुरू करा दी।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता के होटल में रेड: लग्जरी कारों में आते थे जुआरी, रोज एक करोड़ का जुआ, 31 गिरफ्तार, 17 लाख रुपये जब्त
2 of 5
माैके पर मिली बोतलें
- फोटो : अमर उजाला
अंकित मोतला की मां उर्मिला देवी वर्तमान में वार्ड नंबर-9 से जिला पंचायत सदस्य है। वह निर्दलीय जीती हैं, लेकिन बेटे अंकित ने भाजपा के नेताओं से करीबी बना ली। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में भी मां उर्मिला की जगह पर अंकित ही जाता है। भाजपा नेताओं से संबंध और दौराला पुलिस से सांठगांठ कर अंकित मोतला ने अपने ही दादरी गांव में बने दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर होटल में जुआघर का धंधा शुरू कर दिया।
3 of 5
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि होटल में रोजाना एक करोड़ रूपये का जुआ खेला जाने लगा। करीब दो साल में अंकित ने होटल में चल रहे इस अवैध धंधे को मेरठ, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फनरगर, गाजियाबाद और दिल्ली तक फैला दिया। अंकित और उसकी टीम को न जुआ खिलाने का डर था और ना इतनी ज्यादा भीड़ हर रोज गांव में पहुंचने से पोल खुलने की परवाह।
4 of 5
माैके से बरामद गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
चर्चाओं में रहा अंकित पुलिस रही मेहरबान
पुलिस के अनुसार इस होटल में जुआघर से पहले ट्रकों से चोरी का सरिया लेकर बेचने का काम भी अंकित ने किया था। अंकित पांचली गांव में शराब के ठेके पर गोलीबारी में नामजद रहा है। इसमें एक युवक की हत्या हुई थी। हालांकि अभी पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं,दो दिन पहले होटल में कुछ युवक में लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई। जानकारी के बाद भी चौकी इंचार्ज ने गंभीरता नहीं दिखाई थी।
5 of 5
माैके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अंकित ने वीडियो में कहा- होटल किराए पर दे रखा है
जुए के मामले में वांछित अंकित मोतला ने बुधवार देर रात को सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो बनाकर जारी किया। इसमें अंकित ने कहा कि उसने यह होटल किराए पर दे रखा है। साथ ही यह भी कहा कि वह भाजपा में नहीं है।