फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़पति इंस्पेक्टर, दरोगा, सिपाही रडार पर, एंटी करप्शन को शिकायत का इंतजार 

Mon, 05 Oct 2020 11:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Oct 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Millionaire Inspector, Inspector, Soldier on Radar, Anti Corruption Awaiting Complaint
स्वीमिंग फूल - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में पांच साल में करोड़पति बनने वाले पुलिस वालों की लिस्ट पर विभागीय जांच में शुरू हो गई है। एंटी करप्शन को लिखित में शिकायत मिलने का इंतजार है। बताया गया कि पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल पंप बनाए और कीमती जमीन खरीदी है।

Millionaire Inspector, Inspector, Soldier on Radar, Anti Corruption Awaiting Complaint
फार्म हाउस के एक कमरे में लगा एसी लाल घेरे में। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर थाने में थानाध्यक्ष रहने वाले धर्मेंद्र सिंह की पोल खुलने पर 5 साल में करोड़पति बनने वाले पुलिस वालों की लिस्ट तैयार हो रही है। यह मामला एंटी करप्शन तक भी पहुंच गया है। उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच करनी शुरू कर दी। हालांकि एंटी करप्शन मैं तैनात एक अधिकारी ने साफ कहा है कि लिखित में शिकायत मिलने के बाद विभागीय अधिकारी कार्रवाई शुरू करेंगे।

Millionaire Inspector, Inspector, Soldier on Radar, Anti Corruption Awaiting Complaint
फार्म हाउस की ओर जाने वाला रास्ता - फोटो : अमर उजाला

करोड़पति धर्मेंद्र और 6 थानेदारों की शिकायत की जांच मेरठ पुलिस अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस के सूत्रों के अनुसार एनएच-58 हाईवे पर एक इंस्पेक्टर ने करोड़ो की जमीन ले ली है। जिसमे वह हॉस्पिटल  बनाने की तैयारी में लगे पड़े है। एक इंस्पेक्टर के दो पेट्रोल पंप, एक थानेदार ने एक आलीशान मकान व उसके सामने दो प्लाट खरीदे है। एक थानेदार ने हरिद्वार में कीमती जमीन खरीदी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Millionaire Inspector, Inspector, Soldier on Radar, Anti Corruption Awaiting Complaint
फार्म हाउस में बना शानदार कॉटेज। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

गढ़ रोड पर एक सिपाही, एक फॉलवर, पूर्व प्रधान ने पेट्रोल पंप बनाया। जोकि लॉक डाउन में तैयार हुआ है। इन सबकी रिपोर्ट एडीजी और आईजी ने मांगी है। जिस पर पुलिस विभाग की तरफ से जांच बैठाकर सबूत तलाशें जा रहे हैं। दागी पुलिसकर्मी या फिर लंबे समय सपा-बसपा सरकार में मेरठ में जमे थानेदार दरोगा और सिपाही में गलत तरीके से पैसा कमाया और अब उसको बिजनेस में लगा रहे है। 

विज्ञापन
Millionaire Inspector, Inspector, Soldier on Radar, Anti Corruption Awaiting Complaint
फार्म हाउस में बना कॉटेज - फोटो : अमर उजाला

5 साल से जमे पुलिसकर्मी हटेंगे
5 साल से एक ही थाने में जमे दरोगा और सिपाही हटेंगे। मेरठ जिले से मोह लगाए बैठे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर होगा। उनकी लिस्ट एडीजी मेरठ जोन कार्यालय में तैयार की जा रही है। वही दूसरे जनपद से पोस्टिंग होने के बाद अटैच कराकर मेरठ में थाना प्रभारी बनने वाले की हटेंगे। एडीजी मेरठ जोन का कहना है कि लिस्ट तैयार हो रही है। समीक्षा होगी और फिर कार्रवाई होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed