उत्तर प्रदेश के बागपत में राज्यस्तरीय पहलवान की हत्या के मामले में पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त असलाह भी बरामद किया है। आरोपियों में एक राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर भी शामिल है। आगे पढ़ें इस मर्डर के पीछे की पूरी कहानी :-
बागपत: आकाश हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा, पांचों आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खोला मर्डर का राज
- पुलिस ने सभी हत्यारोपियों को पकड़कर किया खुलासा
- हत्या में प्रयुक्त असलाह बरामद
- हत्या के बाद दिल्ली व रोहतक में छिपे रहे हत्यारोपी, जिले में ढूंढ रही थी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन से अवैध संबंध के दौरान समाज में बदनामी के डर से लुहारी गांव के राज्य स्तरीय कुश्ती खिलाड़ी आकाश व उसके दोस्त भरत की हत्या करने की साजिश की गई थी, लेकिन इस दौरान आकाश की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि भरत को मरा समझ सभी हत्यारोपी भाग निकले थे।
सोमवार को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल सभी पांचों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद इसका खुलासा किया है।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि 30 सितंबर को लुहारी गांव के श्मशान घाट के पास अतुल पुत्र अशोक, सुमित पुत्र ऋषि, विशाल बॉक्सर पुत्र तेजवीर व राहुल पुत्र तेजपाल निवासी लुहारी व अक्षय पुत्र तिरसपाल निवासी खेड़ा हटाना ने आकाश और उसके दोस्त भरत निवासी लुहारी पर तमंचों से फायरिंग कर दी थी, जिसमें आकाश की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि भरत को मरा समझा सभी हत्यारोपी भाग निकले थे।
इस हत्याकांड में मृतक आकाश के चाचा सर्वेश ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
वारदात का यह रहा कारण
एसपी ने बताया कि आरोपी अतुल की बहन और भरत के प्रेम संबंधों की चर्चा पूरे गांव में हो रही थी, जिससे अतुल भरत से पारिवारिक रंजिश रखने लगा था। घटना से दो दिन पहले भी अतुल के घर भरत कूद गया था, लेकिन वहां हुए झगड़े के बाद वह किसी तरह निकल भागा था।
इसी झगड़े का समझौता कराने के लिए दोनों पक्ष 30 सितंबर को गांव के एक श्मशान के पास इकट्ठा हुए थे। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था, लेकिन बाद में आकाश व भरत ने समझौता न मानकर अतुल व उसके साथियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी, जिसके बाद अतुल और उसके साथियों ने आकाश और भरत पर फायरिंग कर दी थी।
घर से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने आरोपी अतुल, सुमित, विशाल, राहुल व अक्षय को सोमवार को उन्हीं के घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पांच तमंचे, 10 कारतूस बरामद किए गए हैं। विशाल, सुमित और अक्षय के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
पढ़े-लिखे है सभी हत्यारोपी, एक राष्ट्रीय स्तर का बॉक्सर
पिछले साल आरोपी विशाल ने पंजाब के आनंद साहिब में बॉक्सिंग की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था, जबकि दूसरे आरोपी राहुल दांगी पुत्र तेजपाल निवासी लुहारी ने जनता वैदिक कॉलेज से आईटीआई की है।