फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2018: ऐतिहासिक चर्च में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर मुराद पूरी करती है माता मरियम

Wed, 26 Dec 2018 01:26 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Dec 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
merry christmas 2018, history of sardhana church and mata mariam completes every wish of devotees
सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में सरधना के ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में मंगलवार को क्रिसमस के अवसर पर आसपास समेत दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। यहां विशेष प्रार्थना सभा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने माता मरियम की चमत्कारिक तस्वीर के दर्शन कर मत्था टेका और कैंडल जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पुलिस सुरक्षा भी चाक-चौबंद रही। वहीं, चर्च के बाहर मेले में दुकानों पर खरीदारी के लिए भीड़ रही। चर्च के साथ सेमिनरी, संत चार्ल्स इंटर कॉलेज और आइएमएस गुरुकुल में प्रभु यीशू के जन्मदिन पर सुंदर चरनी सजाई गई।

merry christmas 2018, history of sardhana church and mata mariam completes every wish of devotees
सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक चर्च में सोमवार मध्यरात्रि प्रभु यीशु का जन्म होते ही खुशियां मनाई गईं। इस दौरान चर्च में कैरल्स का गान हुआ। प्रभु यीशु का जन्म होने के बाद विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। फादर पाक्या नाथन एवं फादर पल्ली पुरोहित ससिन बाबू ने विशेष प्रार्थना कराई। प्रार्थना के बाद ईसाई समाज के लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी और प्रभु यीशु से सुख समृद्धि की कामना की।

merry christmas 2018, history of sardhana church and mata mariam completes every wish of devotees
सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला

उधर, मंगलवार को चर्च में मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र के साथ ही दूरदराज से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान ईसाई समाज के साथ ही सर्व समाज के लोग भी चर्च मेले में पहुंचे। यहां उमड़ी भीड़ के कारण नगर में जगह-जगह जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। वहीं पुलिस को भी सर्दी में पसीना बहाकर जाम खुलवाना पड़ा। नगर में कोतवाली, पुलिस चौकी बस स्टैंड, देवी मंदिर, गंज बाजार, चर्च रोड पर जाम की स्थिति ज्यादा रही। चर्च में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। इस दौरान एसडीएम अमित कुमार, सीओ संतोष कुमार, इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल, एसएसआई मनोज शर्मा भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। चर्च में देर सायं तक श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
merry christmas 2018, history of sardhana church and mata mariam completes every wish of devotees
सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला

चर्च में पालिका की तरफ से नहीं रही व्यवस्था
ऐतिहासिक चर्च में नवंबर में हुए आयोजन में पालिका द्वारा इंतजाम किए जाते हैं। वहीं, दिसंबर में क्रिसमस डे के मौके पर लगने वाले मेले में कोई इंतजाम नहीं किए जाते हैं। यहां एक तरफ पालिका को दुकान एवं पार्किंग का ठेका नहीं छोडे़ से आर्थिक नुकसान होता है। वहीं, वाहन पार्किंग के नाम पर कुछ लोगों द्वारा जमकर अवैध वसूली की जाती है। इस बार भी कुछ सभासदों ने दुकानदारों एवं वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली कराई। इस संबंध में पालिका लिपिक विपिन कुमार ने दिसंबर में क्रिसमस डे के मौके पर पालिका द्वारा ठेका नहीं छोडे़ जाने की जानकारी दी। वहीं, एसडीएम अमित कुमार ने भी कहा कि क्रिसमस पर लगने वाले मेले का ठेेका नहीं छोड़ा गया। अगले वर्ष इस बाबत ध्यान दिया जाएगा। जिससे अवैध वसूली संबंधी शिकायत नहीं मिले।

विज्ञापन
merry christmas 2018, history of sardhana church and mata mariam completes every wish of devotees
सरधना चर्च - फोटो : अमर उजाला

मेले में खूब बिका गुड़, गन्ना और मूली 
मेले में दुकानों पर महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। यहां गन्ना, गुड़ और मूली की भी खूब खरीदारी की। इस दौरान गर्म कपडे़ और बर्तनों की दुकानों पर भी सामान की खरीदारी को भीड़ रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed