फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ तिहरा हत्याकांड: 'जानवरों की तरह मारा...इन सबको हलाल कर दो', अधिवक्ताओं ने की मृत्यु दंड दिए जाने की मांग

Tue, 06 Aug 2024 11:29 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Aug 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
Meerut triple murder case Killed like animals kill them all advocates demand death penalty
Meerut triple murder case - फोटो : अमर उजाला
मेरठ हत्याकांड में लंच से पहले वादी के अधिवक्ता प्रमोद कुमार त्यागी और सरकारी वकील सर्वेश शर्मा ने न्यायालय के सामने हत्याकांड की वीभत्सा बताई। बताया कि किस क्रूरता से तीनों को मारा गया। पाइपों से पीटा गया। गोलियां मारी गईं। छुरे से गले काटे गए। उस समय कार की डिग्गी से बरामद हुए शवों के फोटो दिखाए गए। तीनों युवकों के शवों के फोटो पेश किए गए।


अधिवक्ता प्रमोद त्यागी और शासकीय अधिवक्ता सर्वेश शर्मा ने कहा कि यह हत्याकांड जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई जाए। अधिवक्ता स्पर्श रस्तोगी ने कहा कि एक गवाह ने बयान में बताया कि आरोपी तीनों युवकों की पिटाई करते हुए कह रहे थे कि इन सभी को हलाल कर दो। जानवरों की तरह तीनों को मारा गया। 

वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कहा कि मुलजिमों का पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। शवों के टुकड़े नहीं किए गए, यह सिर्फ एक मीडिया ट्रायल है। ऐसे में यह दुर्लभ श्रेणी में नहीं आता है। शीबा सिरोही के अधिवक्ता ने पक्ष रखा कि शीबा हत्या के समय मौके पर भी नहीं थी। आधे घंटे तक दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जज डायस से उठ गए। 

लंच बाद अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट एंटी करप्शन-दो पवन कुमार शुक्ला की अदालत ने उम्रकैद का फैसला सुनाया। तिहरे हत्याकांड में फैसला आने से पहले सुबह 11 बजे से ही कचहरी में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। पीड़ित परिजन, गवाह और मुकदमे से जुड़े लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
 
Meerut triple murder case Killed like animals kill them all advocates demand death penalty
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
खचाखच भरी कोर्ट में सुनाया फैसला
तिहरे हत्याकांड के फैसले को लेकर पूरी कचहरी में चर्चा थी। लंच के बाद शाम चार बजे से पहले ही पूरा कोर्टरूम अधिवक्ताओं से भर गया। खचाखच भरे कोर्टरूम में न्यायाधीश ने सजा सुनाई।

 
Meerut triple murder case Killed like animals kill them all advocates demand death penalty
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
न्यायालय के निर्णय का सम्मान है। सरकार इस निर्णय के खिलाफ सजा बढ़वाने के लिए रिवीजन में जाएगी। निर्णय की प्रति का अध्ययन करने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। -सर्वेश शर्मा, शासकीय अधिवक्ता


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut triple murder case Killed like animals kill them all advocates demand death penalty
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
16 साल देरी से ही सही लेकिन इंसाफ मिला है। न्यायालय के निर्णय का सम्मान है। निर्णय से संतुष्ट हैं।- प्रमोद कुमार त्यागी, वादी पक्ष के अधिवक्ता
विज्ञापन
Meerut triple murder case Killed like animals kill them all advocates demand death penalty
गुदड़ी बाजार हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
तिहरे हत्याकांड में इजलाल और शीबा समेत 10 आरोपियों को उम्रकैद
16 साल पहले कोतवाली के गुदड़ी बाजार तिहरे हत्याकांड में अपर जिला जज स्पेशल कोर्ट एंटी करप्शन-2 पवन कुमार शुक्ला की कोर्ट ने सोमवार को इजलाल कुरैशी और शीबा सिरोही समेत 10 आरोपियों को उम्रकैद सुनाते हुए 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। कोर्ट ने एक अगस्त को सभी आरोपियों को दोषी करार दिया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed