फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: स्पेशल-75 ने चंद मिनटों में छान मारा सोतीगंज, सैकड़ों लग्जरी गाड़ियों के पार्ट्स बरामद, दर्जन भर गोदाम सील

Sat, 31 Jul 2021 01:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Jul 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
Meerut Police Special 75 raid in Sotiganj, hundreds of luxury vehicles parts recovered,many warehouses sealed in few minutes
सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ के सोतीगंज में वाहन काटने वाले कबाड़ियों पर पुलिस शिकंजा कस रही है। गुरुवार से शुरू हुई पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई के बाद से सोतीगंज में हड़कंप मचा हुआ है। दो दिन से जारी सोतीगंज में छापेमारी के दौरान पुलिस ने सैकड़ों गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किए हैं। कई गोदामों को सील भी किया गया है। वहीं खास बात यह भी है कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी द्वारा बनाई गई पुलिसकर्मियों की स्पेशल-75 टीम को इस कार्रवाई में लगाया गया है। 

शुक्रवार को भी स्पेशल 75 के पुलिसकर्मी जब सोतीगंज में पहुंचे, तो इन्हें देखते ही कबाड़ियों में खलबली मच गई। कई जगह महिलाओं ने टीम का हल्का विरोध किया लेकिन पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई के आगे इनकी एक न चली। आगे तस्वीरों में देखें मेरठ पुलिस की स्पेशल 75 टीम की यह कार्रवाई : -

Meerut Police Special 75 raid in Sotiganj, hundreds of luxury vehicles parts recovered,many warehouses sealed in few minutes
सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

बताया गया कि स्पेशल-75 की टीम जब यहां पहुंची, तो यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था कि घरों के अंदर गोदाम हैं या फिर गोदामों की बीच मकान। हालांकि टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए गोदामों की जांच की और वहां रखे इंजन और वाहनों के पार्ट्स का रजिस्टर से मिलान किया। रजिस्टर में मिलान नहीं होने पर टीम ने इंजन व पार्ट्स थाने भिजवा दिए। बताया गया कि आज भी टीम बड़ी कार्रवाई कर सकती है। 

Meerut Police Special 75 raid in Sotiganj, hundreds of luxury vehicles parts recovered,many warehouses sealed in few minutes
सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

दिनभर छानबीन में जुटी रही पुलिस टीम
पुलिस ने गुरुवार को पहले दिन करोड़ों रुपये कीमत के इंजन और पार्ट्स कब्जे में लिए और उनको थाने में ले आए थे। शुक्रवार को दिनभर पुलिस ने इन सभी इंजन और पार्ट्स की जांच की। इसमें पुलिस ने इंजनों की जांच तो काफी हद तक कर ली है। अभी पार्ट्स की जांच चल रही है। इंजन और पार्ट्स से नंबर कबाड़ियों ने मिटाए हुए थे। अब कबाड़ियों से इसके बारे में पूछताछ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut Police Special 75 raid in Sotiganj, hundreds of luxury vehicles parts recovered,many warehouses sealed in few minutes
सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

स्पेशल-75 के सिपाहियों को देखकर टिप्पणी 
सोतीगंज में शिकंजा कसने के लिये स्पेशल-75 के सिपाहियों को लगाया है। छापेमारी के दौरान इन पुलिसकर्मियों को देेखकर कबाड़ियों ने अलग-अलग टिप्पणी भी की। बताया गया कि कबाड़ियों के ठिकानों की जानकारी व्हाट्सएप पर अधिकारियों के मोबाइल पर भी पहुंच रही है।

विज्ञापन
Meerut Police Special 75 raid in Sotiganj, hundreds of luxury vehicles parts recovered,many warehouses sealed in few minutes
सोतीगंज में कार्रवाई करती मेरठ पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut

पीएसी का रहा पहरा
सोतीगंज में शुक्रवार को पुलिस के साथ पीएसी का पहरा रहा है। जिसको लेकर दिनभर सोतीगंज के कबाड़ियों में खलबली मची रही। पुलिस ने बताया कि जिन गोदामों को सील किया है, वहां पर पुलिस गई थी। इस गोदाम में रखे इंजन और पार्ट्स की जानकारी मांगने का प्रयास किया। लेकिन गोदाम मालिक कबाड़ी पुलिस को नहीं मिले। 

पुलिस का दावा है कि कई कबाड़ियों के खिलाफ मेरठ में मुकदमे दर्ज नहीं है और वह सोतीगंज में दुकान खोलकर गाड़ियों के पार्ट्स बेचते हैं। इनकी सूची पुलिस ने अलग से बनाई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed