फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यवस्था धड़ाम: मेरठ में रेपिड रेल निर्माण को लेकर रूट डायवर्जन पहले ही दिन फेल, खुद जाम में फंस रही पुलिस

Sat, 31 Jul 2021 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 31 Jul 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Route diversion failed on the very first day due to rapid rail construction in Meerut
दिल्ली रोड पर लगा जाम - फोटो : Amar Ujala Meerut

मेरठ में रैपिड रेल के निर्माणकार्य के चलते दिल्ली रोड पर रूट डायवर्जन के पहले दिन ही व्यवस्था पूरी तरह से फेल नजर आई। प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली की तरफ से मेरठ आने वाली लेन पर रोडवेज बसों के साथ ट्रक और अन्य भारी वाहन भी चलते रहे। कुछ वाहन चालक तो दूसरी लेन पर भी विपरीत दिशा में चलते रहे। इससे पूरी दिल्ली रोड भीषण जाम की चपेट में रही। यहां तक कि खुद पुलिसकर्मी भी जाम के झाम में उलझे दिखाई दिए। 



रैपिड रेल के कार्य के चलते ट्रांसपोर्ट नगर गेट से फुटबाल चौराहे तक दिल्ली रोड की एक लेन को बंद कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने गुरुवार को रूट डायवर्जन प्लान जारी कर यातायात के सुचारु संचालन का दावा किया था। कई बिंदुओं को चिन्हित कर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई, लेकिन व्यवस्था बनाने में पुलिसकर्मी असहाय नजर आए। आगे तस्वीरों में देखें आखिर कैसे एक ही दिन में हांफ गया मेरठ ट्रैफिक पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान  : -

Route diversion failed on the very first day due to rapid rail construction in Meerut
रैपिड रेल के निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala Meerut

डायवर्जन प्लान शुक्रवार दोपहर 12 बजे की बजाए एक घंटे की देरी से दोपहर एक बजे से लागू किया गया। इस दौरान दिल्ली से मेरठ आने वाली रोडवेज बसें भी परतापुर होकर शहर के अंदर आ गईं। जैसे ही वाहन ट्रांसपोर्ट नगर रोड की ओर बढ़े, व्यवस्था बिगड़ती चली गई।

वाहनों का दबाव इतना अधिक था कि वन-वे होने के बावजूद वाहनों की लंबी कतार लग गई। बागपत रोड पर भी व्यवस्था चौपट नजर आई। जाम से बचने के लिए दोपहिया और छोटे वाहन चालक गली-मोहल्लों की सड़कों में घुस गए, लेकिन वहां भी जाम में फंस गए और रात तक जूझते रहे। 


 
Route diversion failed on the very first day due to rapid rail construction in Meerut
रैपिड रेल के निर्माण कार्य में जुटे कर्मचारी - फोटो : Amar Ujala Meerut

तीन बिंदुओं पर बनाई गई थी व्यवस्था
रूट डायवर्जन को देखते हुए तीन बिंदुओं बागपत अड्डा (फुटबाल चौराहा), दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर गेट और टीपीनगर थाने के सामने ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई थी। सुबह आठ से रात आठ और फिर रात आठ से सुबह आठ बजे तक 12-12 घंटे के लिए दो-दो सिपाहियों को लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Route diversion failed on the very first day due to rapid rail construction in Meerut
खुद पुलिसवाले भी जाम में फंसे नजर आए - फोटो : Amar Ujala Meerut

रोडवेज को पत्र देना भूली ट्रैफिक पुलिस 
दिल्ली रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तो लागू कर दिया, लेकिन रोडवेज के अधिकारियों को पत्र भेजना देना भूल गए। जानकारी के अभाव में प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसें अंदर घुस आईं।

बागपत रोड पर चार गुना रहा ट्रैफिक
शुक्रवार को बागपत रोड पर आम दिनों के मुकाबले चार गुना अधिक ट्रैफिक रहा। इसके चलते दिनभर वाहन रेंगते रहे। इस रोड पर डिवाइडर पर बने कट बड़ी समस्या साबित हो रहे थे।

विज्ञापन
Route diversion failed on the very first day due to rapid rail construction in Meerut
बागपत रोड पर जाम - फोटो : Amar Ujala Meerut

कुछ बिंदुओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत
शुक्रवार को रूट डायवर्जन का पहला दिन था। कुछ बिंदुओं पर और अधिक ध्यान देने के लिए कहा गया है। शनिवार से रोडवेज बसें निर्धारित रूट से ही शहर में प्रवेश करेंगी। इसके लिए रोडवेज के अफसरों से बात हो चुकी है। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed