मेरठ के सोतीगंज में पुलिस वाहन काटने वालों पर लगातार शिकंजा कस रही है। गुरुवार को एसपी कैंट सूरज राय के नेतृत्व में सोतीगंज में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कबाड़ियों की धरपकड़ के लिए छापा मारा। छापा पड़ने की भनक लगते ही कई कबाड़ी जहां दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले, तो कई दुकानों और गोदामों को पुलिस ने सील कर दिया। आगे तस्वीरों में देखें पुलिस की ये औचक कार्रवाई :-
{"_id":"610282558ebc3e586170f63c","slug":"meerut-police-in-action-scrap-traders-ran-after-police-raid-in-sotiganj-meerut-many-godown-sealed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्शन में मेरठ पुलिस : सोतीगंज में छापा पड़ते ही शटर गिराकर भागे कबाड़ी, कई गोदाम सील, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में मेरठ पुलिस : सोतीगंज में छापा पड़ते ही शटर गिराकर भागे कबाड़ी, कई गोदाम सील, देखें तस्वीरें
Thu, 29 Jul 2021 04:08 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 29 Jul 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ
- फोटो : Amar Ujala Meerut
सोतीगंज मेरठ
- फोटो : Amar Ujala Meerut
वाहन कमेला चलाने वाले कबाड़ियों की धरपकड़ के लिए गुरुवार को एएसपी कैंट सूरज राय ने सोतीगंज में छापा मारा। उन्होंने बारी-बारी कई कबाड़ियों के गोदाम व दुकानो को खंगाला और वहां मौजूद सामान का रजिस्टरों से मिलान किया।
कई गोदाम पर रिकॉर्ड न मिलने के बाद उन्होंने गोदाम सील कर दिए और कबाड़ी को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। एएसपी की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया।
कई गोदाम पर रिकॉर्ड न मिलने के बाद उन्होंने गोदाम सील कर दिए और कबाड़ी को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया। एएसपी की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया।
सोतीगंज मेरठ
- फोटो : Amar Ujala Meerut
सोतीगंज की कार्यवाही के दौरान बाजार में हड़कंप मचा रहा। शुरूआत के चार गोदाम से पुलिस ने 40 से ज्यादा इंजन के रिकॉर्ड न होने के कारण अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिए। कबाड़ी को भी रजिस्टर के साथ थाने भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ
- फोटो : Amar Ujala Meerut
कुछ जगह महिलाओ ने पुलिस का हल्का विरोध किया, लेकिन पुलिस की सख़्ती के आगे उनकी एक न चली। एएसपी ने बताया कि इंजन की संख्या बढ़ रही है। सभी को कब्जे में लिया गया है। कबाड़ी जिसका विवरण उपलब्ध करा देगा, उसको रिलीज कर दिया जाएगा। बाकी पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सोतीगंज मेरठ, sotiganj Meerut, meerut police
- फोटो : Amar Ujala Meerut
संसद में गूंजा था सोतीगंज का मामला
बता दें कि भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल कई बार सोतीगंज में चोरी और लूट के वाहन कटने की बात संसद में कह चुके हैं। एक साल पहले सांसद ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर सोतीगंज के कई कबाड़ियों के नाम लिखकर भेजे थे। इस पर मेरठ पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।
अब एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोतीगंज के कबाड़ियों पर सख्ती करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं इन कबाड़ियों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी।