करीब दस साल से चली आ रही साथ जीने-मरने की प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया। प्रेमी किरणपाल ने गोबर लेकर जा रही प्रेमिका मिथलेश को रोक लिया और उससे बात करने लगा। वहीं चंद मिनटों की बातचीत के बाद किरणपाल बोला- साथ जिएं हैं, साथ ही मरेंगे और तमंचे से ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। किरणपाल ने प्रेमिका मिथलेश को चार गोली मारी और फिर शव से लिपटकर खूब रोया। इसके बाद उसने खुद भी कनपटी पर गोली मारकर खुदखुशी कर ली। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में दहशत फैली हुई है और कोई भी मुंह से कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
PHOTOS: इश्क में ऐसी वारदात, खौफनाक कहानी सुनकर अफसर भी हैरान, प्रेमिका के शव से लिपटकर खूब रोया था आशिक
दोनों के परिवार में मचा कोहराम
किरणपाल और मिथलेश दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के किसी भी सदस्य को ऐसा अंदाजा नहीं था कि ऐसा भी हो जाएगा। लेकिन कहते हैं ना कि इश्क तो इंसान किसी भी हद तक गुजर जाता है। इस वारदात के पीछे भी कुछ ऐसा ही रहा। किरणपाल ने परिवार के बारे में कुछ नहीं सोचा और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।
एक घर में पिता तो दूसरे में बच्चों के सिर से उठा मां का साया
किरणपाल और मिथलेश की मौत से दोनों के बच्चों के भविष्य पर अंधेरा छा गया है। जहां एक परिवार में बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है तो वहीं दूसरे परिवार में बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अब ऐसे में दोनों के बच्चों की देखभाल भी ठीक से नहीं हो पाएगी।
यह घटना मेरठ जनपद में परिक्षितगढ़ के दुर्वेशपुर गांव की है। शुक्रवार सुबह पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो स्थानीय पुलिस ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद सीओ देहात पूनम सिराही मौके पर पहुंची और घटना की पूरी जानकारी ली। इस दौरान घटना की सच्चाई जानकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।