मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर संदीप कुमार की गर्भवती पत्नी शिखा और उनके पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या के मामले में उनके बहनोई हरीश मावी को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे हत्यारोपी रवि कुमार ने हापुड़ जिले के पिलखुवा में खुद को गोली मारकर जान दे दी। पुलिस को उसका सुसाइड नोट मिला है। वह हरीश के जीजा का चचेरा भाई था। पुलिस पूछताछ में हरीश ने बताया कि संदीप की भी हत्या की योजना थी।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात केशव कुमार और एसपी क्राइम अनित कुमार ने गुरुवार दोपहर पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया।
2 of 6
रवि ने आत्महत्या की
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि सोमवार दोपहर 12:30 बजे बैंक मैनेजर संदीप की पत्नी शिखा अपने बेटे रूकांश को स्कूल से लेकर घर पर आईं थी। इसी दौरान हरीश पिलखुवा के अहमदपुर नया गांव निवासी बहनोई शेर सिंह के चचेरे भाई रवि के साथ संदीप के घर पहुंच गया। दोनों ने मां-बेटे की हत्या कर शव अलग-अलग बेड में बंद कर दिए और नकदी-जेवरात समेटकर शिखा की स्कूटी से नोएडा भाग गए।
3 of 6
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि हरीश संदीप से रंजिश रखता था। संदीप उसे कई बार बेइज्जत कर चुके थे। उस पर घर में चोरी का इल्जाम भी लगा था। हरीश को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
4 of 6
मेरठ डबल मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
हरीश नोएडा के सेक्टर-51 में होशियारपुर की गली नंबर दो में रहता था। वहीं संदीप बिजनौर जिले के जलीलपुर में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में मैनेजर हैं। शिखा मूल रूप से उन्नाव के कंजोरा गांव की रहने वाली थीं। पिता श्रीपाल की मेरठ में तैनाती के दौरान कॉलेज में उसकी संदीप से पहले दोस्ती हुई फिर दोनों ने विवाह कर लिया था।
5 of 6
डबल मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
भाई को बताया... मैंने बड़ा अपराध कर दिया है
पुलिस दूसरे हत्यारोपी रवि की तलाश में लगी थी। गुरुवार की सुबह रवि का शव गोली लगा शव पिलखुवा के जंगल में ट्यूबवेल के पास मिला। पुलिस के मुताबिक, रवि ने आत्महत्या करने से पहले अपने भाई कहर सिंह को बताया कि उसने बड़ा अपराध कर दिया है। अब उसे आत्मग्लानि हो रही है। रवि के शव के पास से तमंचा मिला है।