मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर छह में सोमवार रात घर में घुसकर प्रमोद कर्णवाल (50) और उनकी पत्नी शिक्षिका ममता (45) की गला काटकर हत्या कर दी गई। प्रमोद साहिबाबाद की सरिया फैक्टरी में काम करते थे। ममता बीडीएस इंटरनेशनल स्कूल में कंप्यूटर की शिक्षिका थीं।
वहीं, मंगलवार सुबह वारदात का पता चलने पर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एडीजी, आईजी और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने कई साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि स्कूटी सवार दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की जा रही है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
2 of 6
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
थाना नौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर छह में भोलेश्वर मंदिर के पास बुजुर्ग नरेंद्र प्रताप परिवार के साथ रहते हैं। नरेंद्र प्रताप प्राइवेट डॉक्टर के यहां कंपाउंडर हैं। सोमवार रात को नरेंद्र प्रताप पत्नी विनोद बाला के साथ ग्राउंड फ्लोर पर सोए हुए थे। ऊपर पहली मंजिल पर बेटे प्रमोद कर्णवाल और उनकी पत्नी ममता सोई हुईं थी।
3 of 6
मेरठ डबल मर्डर केसय़
- फोटो : अमर उजाला
सुबह पड़ोस में रहने वाले शिवम ने दरवाजा खटखटाया तो विनोद बाला की आंख खुली। शिवम ने बताया कि उनके पोते आर्यन का गुरुग्राम से फोन आ रहा है। उसका कहना है कि घर में कोई भी फोन नहीं उठा रहा है। विनोद बाला ने नरेंद्र प्रताप को जगाया तो वे बेहोशी की हालत में थे। ऐसा लग रहा था कि किसी ने उनको नशे की कोई चीज दी है। विनोद बाला को भी चक्कर आ रहे थे।
4 of 6
घटना की जानकारी लेते एसएसपी।
- फोटो : अमर उजाला
शिवम ने ऊपर जाकर देखा तो कमरे में बेड पर प्रमोद और ममता के खून से सने शव पड़े थे। दोनों के गले और शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे।
5 of 6
Double Murder Meerut, दंपती की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
शिवम की सूचना पर नौचंदी पुलिस, सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार चौरसिया मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में दोहरे हत्याकांड का शोर मच गया। वहीं, पुलिस अधिकारियों द्वारा डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम बुला ली गई। एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी नचिकेता झा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।