मेरठ के मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर शुक्रवार की शाम पांच बजे हुए हमले के 50 से ज्यादा घंटे बीतने के बाद भी पुलिस की पांच टीमों के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे या बाइक आदि का नंबर स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस की जांच रंजिश, किसी छात्र से विवाद और वेटरनरी कॉलेज में नियुक्तियों पर ही आकर टिक गई है।
2 of 6
murder in meerut
- फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से बागपत के हेवा गांव निवासी प्रोफेसर राजबीर सिंह पर शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे उस वक्त दो बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं थीं जब वह विश्वविद्यालय से कंकरेखड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे। डीन का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएसपी ने इस केस के खुलासे के लिए पांच टीमें लगा रखी हैं। बदमाशों की गोली से डीन का मोबाइल भी टूट गया था। इसे ठीक कराकर पुलिस ने जांच की पर कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा।
3 of 6
meerut crime news
- फोटो : अमर उजाला
तीन गोलियां निकालीं जल्द होंगे और ऑपरेशन
अस्पताल में भर्ती डीन राजबीर सिंह के शरीर से डॉक्टरों ने तीन गोलियां ऑपरेशन करके निकाल दी हैं। अभी तीन और गोली उनके शरीर में हैं। चिकित्सक हालत थोड़ी सामान्य होने पर इन्हें निकालने के लिए ऑपरेशन करेंगे। पुलिस को इंतजार है कि डीन की हालत थोड़ा बेहतर हो तो उनसे कुछ पता चल सके। उधर परिजन इस संबंध में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। उनके बेटे भानू ने कहा कि बस किसी तरह उनके पापा ठीक हो जाएं।
4 of 6
meerut crime news
- फोटो : अमर उजाला
वेटरनरी कॉलेज में नियुक्तियां रंजिश या किसी छात्र से विवाद
मोदीपुरम। डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर हमला करने वालों ने कोई ऐसा सुराग नहीं छोड़ा है जिससे पुलिस उन तक पहुंच सके। पुलिस डीन की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। पुलिस ने पहले रंजिश के बिंदु पर जांच की पर इसमें कुछ खास नहीं निकल सका। दरअसल प्रोफेसर राजबीर बेहद सरल एवं मृदुभाषी हैं। उनके परिवार की किसी से कभी कोई रंजिश नहीं रही है।
5 of 6
meerut crime news
- फोटो : अमर उजाला
वेटरनरी कॉलेज में किसी छात्र से किसी विवाद की भी कोई जानकारी न तो किसी को विश्वविद्यालय में है और न ही परिजनों को। पुलिस को इस बिंदु पर भी कुछ खास हाथ नहीं लग सका है। पुलिस इसके साथ ही वेटरनरी कॉलेज में हुई नियुक्तियों से जुड़े किसी विवाद के बिंदु पर भी जांच कर रही है। देखा जा रहा है कि बीते कुछ वर्षों में जो नियुक्तियां हुईं उनमें कौन-कौन लोग साक्षात्कार के लिए आए। उनकी पृष्ठभूमि क्या है।