फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: प्रोफेसर पर हमले में जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा, सीसीटीवी फुटेज में सामने आई ये बात, खौफनाक थी वारदात

Sun, 13 Mar 2022 04:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 13 Mar 2022 04:27 PM IST
विज्ञापन
police checked CCTV footage in the case of attack on veterinary doctor rajbeer singh in Meerut
meerut news - फोटो : अमर उजाला

कृषि विश्वविद्यालय के डीन वेटरनरी डॉ. राजवीर सिंह पर शुक्रवार को गोलियां बरसाने वाले बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक फुटेज में हेलमेट लगाए बदमाश बाइक पर भागते दिखाई दे रहे हैं। इनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं डॉ. राजवीर सिंह की हालत नाजुक है।



मूलरूप से बागपत के हेवा गांव निवासी डॉ. राजवीर सिंह का परिवार कंकरखेड़ा स्थित डिफेंस एंकलेव में रहता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कार से लौटते समय मोदीपुरम स्थित बिजलीघर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार रुकवाई और शीशा नीचे करते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। उन्हें करीब आठ गोलियां लगीं। बदमाशाें ने 16 राउंड फायर किए। वारदात के बाद न्यूटिमा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। फायरिंग के दौरान एक गोली फोन में भी लगी। पुलिस इसे ठीक करा रही है ताकि जांच में इसकी मदद ली जा सके। पुलिस डॉ. राजबीर के जल्द ठीक होने का भी इंतजार कर रही है, ताकि उनसे घटना के कारणों के बारे में कुछ पता चल सके। 

police checked CCTV footage in the case of attack on veterinary doctor rajbeer singh in Meerut
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला

पांच घंटे चला ऑपरेशन
शनिवार को उनके जबड़े का ऑपरेशन हुआ। यह करीब पांच घंटे चला। उनके जबड़े से दो गोली निकाली गईं। सिटी स्कैन में एक ही बुलेट जबडे में फंसी दिखी थी। एक गोली आंख के ऊपर और तीन से चार गोली पीछे की और फंसी हैं। इनकी सर्जरी भी होनी है। उन्हें करीब 10 यूनिट खून चढ़ चुका है।

police checked CCTV footage in the case of attack on veterinary doctor rajbeer singh in Meerut
meerut news - फोटो : अमर उजाला

उनके पास में उनकी पत्नी और बच्चों के अलावा अन्य लोग रहे। कुलपति डॉ. आरके मित्तल भी हाल जाने पहुंचे। वारदात के समय उनसे फोन पर बातचीत करने वाले डॉ. अमित कुमार से भी जानकारी ली। विवि के अन्य शिक्षक और रिश्तेदार भी यहां आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक वित्तविहीन संघ के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह वर्मा ने कहा कि दिनदहाड़े ऐसी वारदात का जल्द खुलासा किया जाए। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
police checked CCTV footage in the case of attack on veterinary doctor rajbeer singh in Meerut
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
हमलावर बदमाशों की तलाश में लगाई गईं पांच टीमें
एसओजी, सीओ, एसपी सिटी, दौराला थाना और सर्विलांस की पांच टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं। कई जगह दबिश देने के बावजूद अभी तक पुलिस हमलावरों तक नहीं पहुंच पाई है। वारदात की जांच के लिए विवि, अस्पताल, घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से भी संपर्क किया गया।
 
विज्ञापन
police checked CCTV footage in the case of attack on veterinary doctor rajbeer singh in Meerut
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
विवि में नियुक्ति से जुड़ा विवाद हो सकता है कारण
डील पर हमले के पीछे क्या कारण रहे, इसकी स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस की जांच में कुछ बिंदू सामने आए हैं। इनमें विवि में हुई कुछ नियुक्तियों को लेकर विवाद, प्रॉपर्टी विवाद, डीन के पद पर राजनीति सहित अन्य संभावित कारणों पर पुलिस की जांच जारी है। इनमें नियुक्ति से जुड़ा मामला अधिक लग रहा है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सटीक जानकारी मिलने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed