फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News : सोतीगंज को लेकर बोले थे पीएम मोदी, फिर आई कबाड़ियों की शामत, अब तक 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

Wed, 20 Jul 2022 12:19 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Jul 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Meerut police attach property worth more than 100 crore of kabadi of Sotiganj after the speech of PM Modi
सोतीगंज के कबाड़ी की संपत्ति कुर्क - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार सोतीगंज का जिक्र किया तो यह पूरे देश में चर्चित विषय बन गया। तभी से मेरठ पुलिस की कार्रवाई और तेज हो गई। जनपद में अभी तक भी सोतीगंज के कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मंगलवार को करीब एक करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। 



चोरी के वाहन काटकर अवैध संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ब्रह्मपुरी पुलिस ने मंगलवार को माफिया गद्दू गैंग के सदस्य अज्जू उर्फ अजरुद्दीन के दो मकान कुर्क किए हैं। दोनों मकानों की कीमत करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा है। अज्जू इस वक्त जिला कारागार में बंद है और उस पर गैंगस्टर समेत चार मुकदमे चल रहे हैं।

Meerut police attach property worth more than 100 crore of kabadi of Sotiganj after the speech of PM Modi
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सोतीगंज में आसपास के राज्यों से चोरी की गई लग्जरी गाडियों को काटा जाता था और यहां वाहनों के पार्ट्स खरीदने के लिए दूर-दराज से लोग आते थे। सोतीगंज के कबाड़ियों ने अवैध तरीके से धन अर्जित कर करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई हुई है। 

Meerut police attach property worth more than 100 crore of kabadi of Sotiganj after the speech of PM Modi
कुर्क किया मकान। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने कबाड़ियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क करना शुरू कर दिया। पुलिस अब तक सोतीगंज के कबाड़ियों की सौ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। वहीं मंगलवार को ब्रह्मपुरी पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर माफिया गद्दू गैंग के सदस्य अज्जू उर्फ अजरुद्दीन के सोतीगंज और पटेलनगर स्थित मकान को कुर्क किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut police attach property worth more than 100 crore of kabadi of Sotiganj after the speech of PM Modi
कार्रवाई करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि अज्जू उर्फ अजरुद्दीन के खिलाफ ब्रह्मपुरी थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसकी जांच परतापुर इंस्पेक्टर शैलेंद्र प्रताप कर रहे थे। 

विज्ञापन
Meerut police attach property worth more than 100 crore of kabadi of Sotiganj after the speech of PM Modi
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं मंगलवार को एएसपी विवेक यादव, सीओ कैंट रूपाली राय, परतापुर, ब्रह्मपुरी और सदर बाजार थाना पुलिस समेत अर्द्धसैनिक बल के साथ अज्जू के सोतीगंज वाले मकान पर पहुंचे। पुलिस इस मकान पर सील लगाने के बाद पटेल नगर वाले मकान पर पहुंची और इस मकान पर भी सील लगाने की कार्रवाई की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed