फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में महिला प्रधान का दर्द: पूरा मामला सुनकर डीएम भी हैरान, इस्तीफे से मचा था हड़कंप, अब हरकत में आई पुलिस

Tue, 19 Jul 2022 09:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 19 Jul 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
Police started an investigation after the resignation of Rashmi Yadav the head of Rewa village of Meerut
महिला प्रधान रश्मि यादव और डीएम दीपक मीणा। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में भले ही अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो रही है। लेकिन मेरठ का एक गांव ऐसा भी है, जहां महिला प्रधान ने दबंगों से तंग आकर इस्तीफा दे दिया। महिला प्रधान ने डीएम को पूरा मामला बताया तो वो भी हैरान रह गए। वहीं महिला प्रधान ने इस्तीफा देकर सीएम योगी से शिकायत करने की बात कही तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस अगले ही दिन मंगलवार को हरकत में आ गई। एलआईयू के दरोगा मंगलवार को गांव में पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस का कहना है कि जांच में महिला प्रधान के आरोपों को गलत पाया गया है। इस मामले में एफआईआर लगा दी गई है।



उधर, गांव रावा की प्रधान रश्मि के समर्थन में ग्राम प्रधान संगठन भी उतर आया है। बीते सोमवार को गांव रावा की प्रधान ने उत्पीड़न से परेशान होकर डीएम कार्यालय में इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया था। दो माह पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Police started an investigation after the resignation of Rashmi Yadav the head of Rewa village of Meerut
पौधा लगाती महिला प्रधान। - फोटो : amar ujala

ग्राम प्रधान रश्मि यादव पत्नी विक्रम सिंह के अनुसार, उसने कुछ दबंग लोगों से ग्राम पंचायत की भूमि पुलिस और प्रशासन की मदद से कब्जा मुक्त कराई थी। आरोप है कि इस बात को लेकर आरोपी पक्ष ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। 

Police started an investigation after the resignation of Rashmi Yadav the head of Rewa village of Meerut
महिला को चेक देती प्रधान रश्मि। - फोटो : amar ujala

उन्होंने इसकी रिपोर्ट 14 मई को जानी थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी रिपोर्ट वापस न लेने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस बात से परेशान होकर उन्होंने सोमवार को डीएम कार्यालय में इस्तीफा दे दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police started an investigation after the resignation of Rashmi Yadav the head of Rewa village of Meerut
बुजुर्ग महिला को पौधा देती महिला प्रधान। - फोटो : amar ujala

वहीं मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज गांव रावा पहुंचे। उन्होंने प्रधान रश्मि को आश्वासन दिया कि उनकी लड़ाई में ग्राम प्रधान संगठन भी साथ है।

विज्ञापन
Police started an investigation after the resignation of Rashmi Yadav the head of Rewa village of Meerut
डीएम दीपक मीणा। - फोटो : amar ujala

अध्यक्ष मनोज ने डीएम से घटना को लेकर वार्ता की। डीएम ने बुधवार को ग्राम प्रधान को घटना की जांच के लिए अपने कार्यालय में बुलाया है। प्रधान रश्मि यादव के अनुसार, वह जल्द मुख्यमंत्री से मिलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed