फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: शादी... खुशियां और खौफनाक अंत, चंद महीनों बाद ही उजड़ गया परिवार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 18 May 2022 07:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 18 May 2022 07:13 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: woman has death due to dispute of husband and wife
नवदंपती - फोटो : amar ujala

शादी के चंद महीनों बाद ही खुशियों का अंत हो जाएगा। ऐसा परिवार में किसी ने कभी नहीं सोचा होगा। बताया गया कि नवदंपती के बीच शादी के बाद से ही विवाद रहने लगा था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने जहर खा लिया। इसमें महिला की मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर है।    



नवदंपती ने जहरीला पदार्थ खाया, महिला की मौत
जानीखुर्द थाना क्षेत्र के गांव भोला में सोमवार देर रात नवदंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान विवाहिता की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पति की हालत गंभीर है। मायके वालों ने महिला को जहर देने का आरोप लगा पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का कारण दंपती में विवाद बताया जा रहा है।

Meerut News: woman has death due to dispute of husband and wife
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

भोला निवासी परविंदर पुत्र दयाराम का विवाह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डाबका निवासी ओम प्रकाश की पुत्री सीमा (24) से छह माह पूर्व हुआ था। परविंदर दिल्ली में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 

Meerut News: woman has death due to dispute of husband and wife
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बताया गया कि दो दिनों से दंपती में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार देर रात दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें कंकरखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मंगलवार सुबह उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सीमा के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सुसराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: woman has death due to dispute of husband and wife
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

सीमा के भाई विशाल ने बताया कि शादी में छह लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी सुसराल वाले दहेज के लिए सीमा का उत्पीड़न और मारपीट कर रहे थे। तीन दिन पहले दोनों दिल्ली से भोला आए थे। ससुराल वाले सीमा के दिल्ली जाने से खुश नहीं थे। वह दिल्ली आने जाने में खर्च दो हजार रुपये सीमा से मांग रहे थे। इसको लेकर विवाद चल रहा था। सीमा के ससुराल वालों ने गृहकलेश में जहर खाने की बात कही है। 

विज्ञापन
Meerut News: woman has death due to dispute of husband and wife
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

जानी थाना प्रभारी संजय वर्मा के अनुसार, महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ओमप्रकाश की तहरीर पर पति परविंदर, ससुर दयाराम और सास बबली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed