फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BKU Split: बड़ी मुश्किल में भाकियू, दस दिन के भीतर फिर लग सकता है तगड़ा झटका, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Tue, 17 May 2022 06:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 May 2022 06:38 PM IST
विज्ञापन
BKU Split: Bhakiyu in trouble, may get a big shock again within ten days in wester up
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मुश्किलें अभी और बढ़ेंगी। भारतीय किसान यूनियन को अगले दस दिन के भीतर फिर से तगड़ा झटका लग सकता है। भाकियू को पश्चिमी यूपी में नया संगठन चुनौती दे सकता है। चर्चा है कि भाकियू अराजनैतिक वेस्ट यूपी में सेंधमारी की तैयारी कर रहा है। वहीं नए संगठन में संरक्षक बनाए गए गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। अब रणनीतिकार गुणा-भाग करने में जुट गए हैं।



बिखराव के बाद बने नए संगठन में कई और बड़े चेहरे शामिल हो सकते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नए संगठन के विस्तर को लेकर जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। किसान सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द होगी। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के खाप चौधरियों ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 17 अक्तूबर 1986 को संगठन की नींव रखी थी, लेकिन पिछले 32 सालों में समय-समय पर संगठन में बिखराव और फूट देखने को मिली। नाराज पदाधिकारियों और समर्थकों ने हाल ही में नए संगठन के गठन की घोषण कर दी। भाकियू अराजनैतिक के गठन के बाद अब संगठन के जिलों और गांवों तक विस्तार करने पर मंथन शुरू हो गया है।

BKU Split: Bhakiyu in trouble, may get a big shock again within ten days in wester up
राजेश सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

नया संगठन बनाने के बाद भाकियू के प्रभाव वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुद को साबित करना चुनौती भरा होगा। ऐसे में रणनीतिकारों ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के  सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और मेरठ मंडल में सदस्यता अभियान चलाने पर काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा भाकियू के कई बड़े चेहरे भी अपने पुराने साथियों के संपर्क में है। अगले 10 दिन में  भाकियू अराजनैतिक अपना विस्तार कर कार्यकारिणी का एलान कर सकती है।


नए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक, राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान, प्रदेश अध्यक्ष हरिनाम सिंह वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह  और युवा विंग के अध्यक्ष दिगंबर सिंह लंबे समय तक भाकियू से जुड़े रहे हैं।

BKU Split: Bhakiyu in trouble, may get a big shock again within ten days in wester up
राजेंद्र सिंह मलिक - फोटो : अमर उजाला

राजेंद्र मलिक के सामने सबसे बड़ी चुनौती
नए संगठन में संरक्षक बनाए गए गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। खाप के थांबेदारों को एक मंच पर लाने और नए संगठन से जोड़ना भी उनके लिए आसान नहीं होगा। गठवाला खाप में नए संगठन को मजबूती देने की जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह मलिक पर होगी।

यह भी पढ़ें : Muzaffarnagar : भाकियू में फूट से टूट गए थे जौला, हर-हर महादेव और अल्लाह-हू-अकबर का दिया था नारा

विज्ञापन
विज्ञापन
BKU Split: Bhakiyu in trouble, may get a big shock again within ten days in wester up
naresh tikait,bku - फोटो : amar ujala

पश्चिम में कौन बनेगा चेहरा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सहारनपुर और मेरठ मंडल से बड़े किसान आंदोलन हुए हैं। भाकियू अराजनैतिक के लिए पश्चिम में किसानों के बीच स्वीकार्यता वाले चेहरे की तलाश करनी होगी। संगठन की रणनीतिकार भाकियू छोड़कर गए पुराने चेहरों को लेकर मंथन कर रही है। जल्द ही इस पर फैसला होगा।

विज्ञापन
BKU Split: Bhakiyu in trouble, may get a big shock again within ten days in wester up
राकेश टिकैत - फोटो : amar ujala

आखिरी सांस तक जारी रहेगी लड़ाई : टिकैत
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा कि सरकारों का काम होता है किसान आंदोलन को तोड़ना, फूट डालना या कमजोर करना। हमारा धर्म है किसानों की आवाज को और बुलंद करना। उनके अधिकारों की रक्षा करना। आखिरी सांस तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed