फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोतीगंज का असली सच: अब तक हुई ये बड़ी कार्रवाई, खाली हुए 185 गोदाम, पीएम मोदी ने की थी सीएम योगी की तारीफ

Wed, 29 Dec 2021 04:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 29 Dec 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police have investigation continue in Sotiganj after PM Modi statement and 185 shops sealed
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करते हुए मेरठ के सोतीगंज का जिक्र किया। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की पीठ थपथपाई और कहा कि जो काम पिछली सरकारें नहीं पाईं वो प्रदेश की दमदार योगी सरकार व प्रशासन ने कर दिखाया है। वहीं पीएम मोदी के बयान के बाद से सोतीगंज में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई और अभी जारी है।



कबाड़ियों के 185 गोदाम खाली, नए धंधे के लिए आज ऋण मेला
चोरी और लूट के वाहन काटने वाले सोतीगंज में 500 में से सिर्फ 185 कबाड़ियों के गोदाम खाली किए गए हैं। वहीं गाड़ियों के पुराने पार्ट्स लोहे की फैक्टरी में गलाने का काम चल रहा है। कबाड़ियों का नया धंधा शुरू कराने के लिए आज सदर थाने में ऋण मेला लगा। इसमें कबाड़ियों ने अपने नए कारोबार के बारे में जानकारी दी और ऋण के लिए आवेदन किया। पुलिस ने कबाड़ियों की सूची मांगी और बैंक के अधिकारियों से बात करके उनको ऋण दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Meerut News: Police have investigation continue in Sotiganj after PM Modi statement and 185 shops sealed
सोतीगंज मेरठ - फोटो : अमर उजाला

सोतीगंज में अभी कई कबाड़ी धंधा बदलने को तैयार नहीं हैं। सोतीगंज में सिर्फ 185 कबाड़ियों ने पुलिस को लिखकर दिया कि वे दूसरा धंधा करने के लिए मन बना चुके हैं। उन्होंने दुकान पर जूते-चप्पल, कपड़े, रेस्टोरेंट सहित अन्य कार्य शुरू करने के लिए बोर्ड लगाए हैं। थाना पुलिस ने फोटोग्राफी की है। 

Meerut News: Police have investigation continue in Sotiganj after PM Modi statement and 185 shops sealed
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

बताया गया है कि दूसरा धंधा करने वाले छोटे कबाड़ी हैं, लेकिन बड़े कबाड़ी अभी पुलिस की लिस्ट में शामिल नहीं है। पुलिस का दावा है कि 18 बड़े कबाड़ियों का रिकॉर्ड जुटाया गया है। इनके खिलाफ गैंगस्टर में कार्रवाई होनी है। इनमें हाजी गल्ला, हाजी इकबाल, राहुल काला, मन्नू कबाड़ी, जिशान उर्फ पव्वा, गद्दू सहित अन्य नाम शामिल है। इनकी संपत्ति जब्त होगी और गोदाम पर बुलडोजर चलाने की बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News: Police have investigation continue in Sotiganj after PM Modi statement and 185 shops sealed
सोतीगंज मेरठ। - फोटो : amar ujala

500 कबाड़ी चिह्नित, 300 की फाइल तैयार, कार्रवाई सिर्फ 185 पर 
पुलिस ने 500 कबाड़ियों की दुकानों और गोदामों को चिह्नित किया गया है। 300 कबाड़ियों की फाइल पुलिस ने तैयार कर ली है, लेकिन इनमें सिर्फ 185 कबाड़ियों पर ही कार्रवाई हुई है। पुलिस का दावा है कि 300 कबाड़ियों को 91 सीआरपीसी का नोटिस दिया गया है। जो कबाड़ी जवाब नहीं दे पाए, उन कबाड़ियों पर शिकंजा कसा जाएगा। 

विज्ञापन
Meerut News: Police have investigation continue in Sotiganj after PM Modi statement and 185 shops sealed
सोतीगंज - फोटो : अमर उजाला

सोतीगंज का सामान आया तो कार्रवाई करेंगे 
खैरनगर और जली कोठी में सोतीगंज का सामान आ रहा है। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। मंगलवार को खैरनगर व जली कोठी में दुकानदारों को पुलिस ने सख्त हिदायत दी। कहा कि अगर सोतीगंज का सामान खरीदा या दुकान पर बेचा गया तो कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने पुराने टायर बेचने वाले दुकानदारों की जांच करने को कहा। सोतीगंज का सामान सिर्फ लोहे की फैक्टरी में जाकर गलाने की परमिशन पुलिस ने दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed